होम / सोशल मीडिया / सुरक्षा को लेकर केजरीवाल के बयान पर सुशांत सिन्हा का तंज, गृहमंत्री से की ये ‘अनोखी मांग’
सुरक्षा को लेकर केजरीवाल के बयान पर सुशांत सिन्हा का तंज, गृहमंत्री से की ये ‘अनोखी मांग’
गुजरात विधानसभा चुनाव में बस अब कुछ महीनों का ही समय है और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय पूरे जोर-शोर से ‘आम आदमी पार्टी‘ की सफलता के लिए प्रचार कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
गुजरात विधानसभा चुनाव में बस अब कुछ महीनों का ही समय है और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय पूरे जोर-शोर से ‘आम आदमी पार्टी‘ की सफलता के लिए प्रचार कर रहे हैं। कल ऑटो से जाते समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अरविंद केजरीवाल और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई।
दरअसल, केजरीवाल उस दौरान ऑटो चालक के घर उसके ऑटो में ही बैठकर जाने की जिद पर अड़े थे, जबकि पुलिसकर्मी उन्हें सिक्योरिटी प्रोटोकॉल की वजह से इसकी इजाजत नहीं देना चाहते थे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्हें कोई सुरक्षा नहीं चाहिए।
उन्होंने यहां तक कहा कि यदि उनके साथ कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार वह खुद होंगे। लेकिन अगर देखा जाए तो 21 अगस्त को ही 'आप' द्वारा गुजरात में अरविंद केजरीवाल पर हमले की आशंका जाहिर करते हुए डीजीपी से सुरक्षा देने की मांग की गई थी।
इस पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ पत्रकार और 'टाइम्स नाउ नवभारत' में सीनियर एंकर सुशांत सिन्हा ने एक ट्वीट कर देश के गृहमंत्री अमित शाह से एक अनोखी मांग कर डाली।
सुशांत सिन्हा ने अपने ट्विटर पर लिखा, ' गुजरात जाकर केजरीवाल जी कह रहे हैं कि उन्हें सिक्योरिटी नहीं चाहिए, ऑटो में चलना है। सिक्योरिटी में बंधा हुआ महसूस करते हैं। गृहमंत्री अमित शाह जी से निवेदन है कि जब केजरीवाल जी दिल्ली लौटें तो उनकी सारी सिक्योरिटी हटाकर और सरकारी गाड़ी की जगह ऑटो देकर उन्हें स्वतंत्र महसूस कराएं।‘
सुशांत सिन्हा द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
गुजरात जाकर @ArvindKejriwal जी कह रहे उन्हें सिक्योरिटी नहीं चाहिए, ऑटो में चलना है,सिक्योरिटी में बंधा हुआ महसूस करते हैं।गृहमंत्री @AmitShah जी से निवेदन है कि जब केजरीवाल जी दिल्ली लौटें तो उनकी सारी सिक्योरिटी हटाकर और सरकारी गाड़ी की जगह ऑटो देकर उन्हें स्वतंत्र महसूस कराएं। pic.twitter.com/x7oJdnyd0s
— Sushant Sinha (@SushantBSinha) September 12, 2022
टैग्स पत्रकार मीडिया अरविंद केजरीवाल जर्नलिस्ट समाचार4मीडिया चुनाव सुशांत सिन्हा हिंदी पत्रकारिता न्यूज समाचार टाइम्स नाउ नवभारत मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ गुजरात विधानसभा