होम / सोशल मीडिया / रोहित सरदाना का वह आखिरी ट्वीट, जानें कैसे अंत तक वह कर रहे थे दूसरों की मदद
रोहित सरदाना का वह आखिरी ट्वीट, जानें कैसे अंत तक वह कर रहे थे दूसरों की मदद
देश के जाने-माने पत्रकार और ‘आजतक’ के एंकर रोहित सरदाना की मौत ने पूरे मीडिया जगत को हिलाकर रख दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
देश के जाने-माने पत्रकार और ‘आजतक’ के एंकर रोहित सरदाना की मौत ने पूरे मीडिया जगत को हिलाकर रख दिया है। कुछ दिनों पहले रोहित सरदाना ने ट्वीट कर बताया था कि उन्हें कोरोना हुआ है। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा था कि वह ठीक हो रहे हैं, लेकिन आज का सूरज ऐसा उगा कि उसने रोहित के जीवन में अंधेरा कर दिया। आज सुबह ही हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। हार्ट अटैक के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टर्स की सभी कोशिशें नाकाम साबित हुईं।
रोहित सरदाना के निधन की जानकारी ‘जी न्यूज’ के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी ने खुद ट्वीट करके दी थी। उनके निधन के बाद पूरे मीडिया जगत में एक शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई अपनी यादें साझा कर रहा है। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से नवाजा गया था और वह ‘आजतक’ के शो ‘दंगल’ में एंकरिंग करते थे।
रोहित सरदाना जितने अच्छे एंकर थे, उतने ही अच्छे इंसान भी थे। आपको बता दें कि हार्ट अटैक से एक दिन पहले तक वह अपने ट्विटर के माध्यम से लोगों की मदद कर रहे थे। 29 अप्रैल को भी उन्होंने ट्वीट कर एक महिला के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शनों की मांग की थी। इससे पहले भी उन्होंने लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की थी।
अपने आखिरी समय में भी लोगों की यूं मदद करते रहना दर्शाता है कि वह कितने विनम्र, शालीन और सौम्य थे। समाचार4मीडिया की ओर से रोहित के निधन पर हम शोक व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति दे। उनके परिवार को भी ईश्वर दुःख सहन करने की शक्ति दे और मीडिया के सभी साथी स्वस्थ और सुरक्षित रहें।
दूसरों की मदद के लिए रोहित सरदाना की ओर से किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
नाम-करुणा श्रीवास्तव
— रोहित सरदाना (@sardanarohit) April 29, 2021
उम्र-39
6 रेमडीसीवीर इंजेक्शन की अर्जेंट ज़रूरत है
गणेश हॉस्पिटल कानपुर.
अटेंडेंट ब्रजेश श्रीवास्तव-97948 48090@shalabhmani @rajiasup @CMOfficeUP
टैग्स आजतक निधन रोहित सरदाना श्रद्धांजलि मीडिया जगत