होम / सोशल मीडिया / राजदीप सरदेसाई ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर उठाए सवाल, वायरल हो रहा ये ट्वीट
राजदीप सरदेसाई ने कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर उठाए सवाल, वायरल हो रहा ये ट्वीट
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है। दरअसल 'नेशनल हेराल्ड' मामले में बुधवार यानी आज सोनिया गांधी से तीसरी बार पूछताछ हुई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ जारी है। दरअसल 'नेशनल हेराल्ड' मामले में बुधवार यानी आज सोनिया गांधी से तीसरी बार पूछताछ हुई है, जोकि करीब तीन घंटे तक चली। वहीं मंगलवार को छह घंटे पूछताछ की गई थी। इससे पहले 21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से दो घंटे पूछताछ की गई थी। कांग्रेस के देशभर के बड़े नेता इस समय वर्तमान सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और इस पूछताछ को लोकतंत्र पर हमला बता रहे हैं।
मंगलवार को राहुल गांधी ने ईडी की कार्रवाई का विरोध करते हुए विजय चौक पर धरना दिया था, जिसके बाद कुछ घंटों के लिए उन्हें हिरासत में भी लिया गया था। वहीं, बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक प्रेस वार्ता में कहा, 'एक बेचारी औरत को क्यों परेशान करते हैं', लिहाजा मैं सरकार से भी और ईडी से भी निवेदन करूंगा कि इस चीज को ध्यान में रखें और श्रीमती गांधी को बार-बार ईडी के सामने बुलाना उचित नहीं है, ठीक नहीं है।
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने ट्वीट कर कांग्रेस के धरना प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, क्या कांग्रेस के पास गलत दृष्टि है? पार्टी का कहना है कि वह मूल्य वृद्धि पर विरोध कर रही है, लेकिन आम जनता के लिए ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस अपने नेतृत्व को ईडी से 'बचाने' की कोशिश कर रही है। भ्रष्टाचार के किसी भी आरोप पर नेताओं के प्रति किसी की सहानुभूति नहीं है। प्रश्न है, क्या कांग्रेस इस प्रकरण के खत्म होने के बाद भी आंदोलन करेगी?' राजदीप सरदेसाई' के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं:
Has Cong got optics wrong? Party says it is protesting on price rise but for aam janta it appears Cong is trying to ‘save’ its leadership from ED. No one has sympathy for netas on any corruption charge. Qs is:will Cong sustain its agitation mode when Sonia din is over??#SoniaED
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) July 27, 2022
टैग्स राहुल गांधी सोशल मीडिया मीडिया इंडिया टुडे कांग्रेस राजदीप सरदेसाई सोनिया गांधी ट्वीट प्रवर्तन निदेशालय मीडिया न्यूज़ वायरल ट्वीट