होम / सोशल मीडिया / जानिए, वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को क्यों बताया 'बचकाना'!
जानिए, वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने रणवीर सिंह के खिलाफ दर्ज FIR को क्यों बताया 'बचकाना'!
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ ठाणे के चेम्बूर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह आज कल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन रहे है। दरअसल यह चर्चा उनकी किसी फिल्म की नहीं बल्कि एक फोटोशूट की है, जिसे उन्हें हाल ही में एक मैगजीन के लिए करवाया है। दरअसल यह एक 'न्यूड' फोटोशूट था, जिसकी तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर रणवीर ने पोस्ट की थी, लेकिन अब रणवीर इस मामले में फंसते हुए नजर आ रहे हैं।
दरअसल उनके खिलाफ महिलाओं की भावना आहत करने और अश्लीलता को बढ़ावा देने का आरोप है। उनके खिलाफ ठाणे के चेम्बूर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। रणवीर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 292, 293, 509 और आईटी सेक्शन 67(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें एक धारा 67 (A) एक गैर जमानती धारा है। इस धारा में पहली बार दोषी पाए जाने पर 5 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना हो सकता है।
इसी विषय पर वरिष्ठ पत्रकार, 'इंडिया टीवी' के चैयरमेन व 'आप की अदालत' के होस्ट रजत शर्मा ने एक ट्वीट कर एफआईआर जैसे कदम को बेहद बचकाना करार दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए उनकी आलोचना हो सकती है, पर FIR एक बेतुके कानून का बेजा इस्तेमाल है। IPC का ये सेक्शन, एक थका हुआ, मगर खतरनाक लॉ है। क्या महाराष्ट्र सरकार में कोई पुलिस से पूछने वाला नहीं है कि ये क्या हो रहा है?’ रजत शर्मा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
रणवीर सिंह की तस्वीरों के लिए उनकी आलोचना हो सकती है, पर FIR एक बेतुके क़ानून का बेज़ा इस्तेमाल है. IPC का ये सेक्शन, एक थका हुआ, मगर ख़तरनाक लॉ है. क्या महाराष्ट्र सरकार में कोई पुलिस से पूछने वाला नहीं है कि ये क्या हो रहा है? @RanveerOfficial @Dev_Fadnavis @mieknathshinde
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) July 27, 2022
टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा एफआईआर रणवीर सिंह