होम / सोशल मीडिया / जानिए, क्यों ट्विटर पर राहुल कंवल और दैनिक भास्कर की हो रही आलोचना

जानिए, क्यों ट्विटर पर राहुल कंवल और दैनिक भास्कर की हो रही आलोचना

सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स एक्टिव हैं। वे आए दिन किसी न किसी को ढूंढकर निशाना बना रहे हैं। इस बार उनके निशाने पर ‘इंडिया टुडे’ के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल और हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स एक्टिव हैं। वे आए दिन किसी न किसी को ढूंढकर निशाना बना रहे हैं। इस बार उनके निशाने पर ‘इंडिया टुडे’ के न्यूज डायरेक्टर राहुल कंवल और हिंदी अखबार ‘दैनिक भास्कर’ हैं।

दरअसल, राहुल कंवल और दैनिक भास्कर को ट्रोल किए जाने की वजह बताने से पहले ये बता दें कि ‘इंडिया टुडे’ की स्पेशल इन्वे​स्टिगेटिव टीम (SIT) ने अपनी तफ्तीश JNU Tapes में संभावित हमलावरों की पहचान की है। इस स्टिंग ऑपरेशन में एबीवीपी कार्यकर्ता अक्षत अवस्थी ने हिंसा के लिए खुद लड़के जुटाने की बात स्वीकारी है, जिसके बाद से ही उसके पत्रकारों को सोशल मीडिया पर लगातार निशाना भी बनाया जा रहा है। स्टिंग ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाने वाले जमशेद खान और नितिन जैन के बाद कंसल्टिंग एडिटर राजदीप सरदेसाई और अब राहुल कंवल पर शाब्दिक हमले हो रहे हैं।

अब बात करते हैं राहुल कंवल को ट्रोल किए जाने के पीछे की वजह पर। दरअसल, यूं तो जेएनयू में 5 जनवरी को छात्रों के साथ हुई हिंसा के कुछ दिनों बाद से ही राहुल कंवल ट्विटर पर पर ट्रोल किए जा रहे हैं। लेकिन इस बार वे ‘वंदे मातरम’ को लेकर ट्रोल हो रहे हैं। ट्विटर पर उनका एक विडियो तेजी से वायरल किया जा रहा है, जिसमें वह न्यूज रूम में दो शख्स से बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस विडियो में उन्होंने प्रशांत भूषण का भी नाम लिया है। इसी बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, 'सर आपने वंदे मातरम के नारे लगाए... वह एंटी नेशनल है।'

दरअसल, इस विडियो के सामने आते ही #RahulKanwalExposed और  #VandeMataram ट्रेंड कराया जा रहा है। इस ट्रेंड के साथ ही राहुल कंवल की आलोचना भी की जा रही है और उनकी पत्रकारिता पर कई लोग सवाल भी उठा रहे हैं।

 

 

 

 

वहीं, विडियो वायरल होने के बाद राहुल कंवल ने एक ट्वीट को रिट्वीट कर जवाब भी दिया, जिसमें दावा किया कि जिस विडियो क्लिप को ट्विटर पर जमकर शेयर किया जा रहा है, वह अधूरा है। हालांकि इसके बाद राहुल कंवल ने विडियो का पूरा हिस्सा जारी किया और लोगों को सच्चाई से अवगत कराया। बता दें कि यह विडियो फरवरी, 2016 यानी करीब चार साल पुराना है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एसआईटी ने उन वकीलों को बेनकाब किया था, जिन्होंने कैमरे के सामने स्वीकार किया कि उन्होंने कन्हैया कुमार को अदालत में पेश किए जाने के दौरान पीटा, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही। वकीलों ने वंदे मातरम कहते हुए कन्हैया कुमार को पीटा। किसी को पीट देना और फिर वंदे मातरम गा देना राष्ट्र विरोधी है और यह मैं फिर कहूंगा। जय हिंद।

वहीं दूसरी तरफ, दैनिक भास्कर भी ट्रोलर्स के निशाने पर है। ट्रोलर्स बायकाट दैनिक भास्कर’ (#BoycottDainikBhaskar)  हैशटैग चलाकर इसे ट्रेंड कराने में कामयाब रहे। दरअसल 11 जनवरी यानी शनिवार को ग्वालियर में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के समर्थन में जनजागरण मंच द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी रैली की कवरेज को दैनिक भास्कर ने अपने अखबार में जगह दी, जिसकी हेडिंग थी- ‘सीएए का समर्थन...500 मीटर लंबी रैली, 4 किलोमीटर पैदल चले लोग’  

बस ‘500 मीटर लंबी रैली’ वाली बात ट्रोलर्स को दिल पर लग गई और सवाल खड़े करते हुए अखबार को निशाने पर ले लिया। ट्रोलर्स का कहना है कि रैली 500 मीटर नहीं, बल्कि इससे बहुत ही ज्यादा बड़ी थी।  

 

 

 

 

 

आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक,ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)


टैग्स राहुल कंवल ट्विटर दैनिक भास्कर
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago