होम / सोशल मीडिया / हिजाब विवाद: जर्नलिस्ट पलकी शर्मा ने महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर किया ये ट्वीट
हिजाब विवाद: जर्नलिस्ट पलकी शर्मा ने महिलाओं की स्वतंत्रता को लेकर किया ये ट्वीट
हिजाब पहनने से इनकार करने वाली महसा अमीनी की कस्टडी में मौत के बाद उठे विवाद पर नेटवर्क18 की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
हिजाब पहनने से इनकार करने वाली 22 साल की महिला महसा अमिनी की कस्टडी में मौत के बाद ईरान में विवाद काफी गहरा गया है। हिजाब को लेकर महिलाओं का लगातार प्रदर्शन जारी है। हिजाब को लेकर बने कानून के बावजूद महिलाएं सड़कों पर हिजाब फेंकती और जलाती हुई नजर आ रही हैं। यहां तक की हिजाब को लेकर महिलाओं में इतना आक्रोश है कि वह अपने बाल तक काट रही हैं।
इस विवाद को लेकर सीनियर जर्नलिस्ट और नेटवर्क18 की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा उपाध्याय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आपको बता दें कि पलकी शर्मा ने हाल ही में नेटवर्क18 जॉइन किया है और वह यहां मैनेजिंग एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
पलकी शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हिजाब को एक विकल्प कहना उन महिलाओं के हित में नहीं है, जिनके पास इसे चुनने का विकल्प नहीं होता। राजनीति से प्रेरित या सभी सुविधाओं से भरपूर महिलाओं के लिए हिजाब एक पहचान का प्रतीक हो सकता है, लेकिन महसा अमिनी जैसी महिलाओं के लिए हिजाब जीवन और मौत के बीच का अंतर बन जाता है।’
उनके द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Calling hijab a choice is a disservice to women who don’t have the luxury to choose. For the privileged or politically motivated, it may be a marker of identity, even self-expression, but for women like #Mahsa_Amini it becomes the difference between life and death.
— Palki Sharma (@palkisu) September 19, 2022
टैग्स ईरान पलकी शर्मा हिजाब