होम / सोशल मीडिया / यूं परिवारवाद पर बड़ा संदेश दे सकते हैं अमित शाह, बोले वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी
यूं परिवारवाद पर बड़ा संदेश दे सकते हैं अमित शाह, बोले वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी
सौरव गांगुली व जय शाह आने वाले तीन साल यानी 2025 तक अपने पद पर बरकरार रह सकते हैं। इसे लेकर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपनी राय व्यक्त की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह को अपने पद पर बने रहने का रास्ता साफ कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई के संविधान में संशोधन को भी मंजूरी दे दी है और इसके साथ ही अब गांगुली और जय शाह के कार्यकाल पर फिलहाल कोई संकट नहीं है और दोनों लगातार दूसरी बार अपने-अपने पद पर बने रहेंगे।
दरअसल, बीसीसीआई ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी कि उनके अधिकारियों को लगातार दो कार्यकाल तक बने रहने की इजाजत दी जाए। अब सौरव गांगुली और जय शाह आने वाले तीन साल यानी 2025 तक अपने पद पर बरकरार रह सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय के बाद वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने भी ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब सौरव गांगुली, जय शाह BCCI अध्यक्ष, सचिव बने रह सकते हैं। न्यायाधीश चंद्रचूड़, हिमा कोहली ने दोबारा पद पर रहने के लिए 3 वर्ष के अंतराल की शर्त हटा दी है। अब अमित शाह के पास बड़ा अवसर है, बेटे जय शाह को सचिव पद पर बैठने से रोककर बड़ी लकीर खींच दें। परिवारवाद पर बड़ा संदेश दे सकते हैं।’ आगे उन्होंने लिखा, ‘यहां यह भी ध्यान में रहना जरूरी है कि लंबे समय से क्रिकेट का नियंत्रण अप्रत्यक्ष तौर पर सर्वोच्च न्यायालय के ही पास है।’
हर्षवर्धन त्रिपाठी के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते है-
यहाँ यह भी ध्यान में रहना जरूरी है कि लंबे समय से क्रिकेट का नियंत्रण अप्रत्यक्ष तौर पर सर्वोच्च न्यायालय के ही पास है। #BCCI
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) September 15, 2022
टैग्स अमित शाह वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी