होम / सोशल मीडिया / वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम का नया शो आज से, जानें क्या है खास!
वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गौतम का नया शो आज से, जानें क्या है खास!
आपको बता दें कि दिनेश ‘Moon Light Theaters’ के साथ बतौर क्रिएटिव हेड भी जुड़े रहे हैं और कई नाटकों का लेखन और निर्देशन भी कर चुके हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
पिछले दिनों ‘टीवी9’ (TV9) नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष‘ (TV9 Bharatvarsh) से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ टीवी पत्रकार दिनेश गौतम ने अब ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। वहीं बुधवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने नए शो का भी ऐलान कर दिया है।
हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आज से उनका शो शुरू होगा, जिसका नाम ‘बिग एंड बोल्ड’ रखा गया है। इस बारे में पत्रकार दिनेश गौतम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, बिग एंड बोल्ड 6 अप्रैल से शाम सात बजे सोम से शुक्रवार I आपका शो है.. आपके जुड़े बगैर इसकी कोई प्रासंगिकता नहींI इंतजार रहेगा आपकाI वादा है शो पसंद आएगाI
इस शो के बारे में पत्रकार दिनेश गौतम ने दर्शकों से वादा किया है कि उन्हें अब खबरें अलग अंदाज में पेश की जाएंगी और दर्शक एक स्वस्थ और संतुलित न्यूज शो देख पाएंगे।
आपको बता दें कि दिनेश ‘Moon Light Theaters’ के साथ बतौर क्रिएटिव हेड भी जुड़े रहे हैं और कई नाटकों का लेखन और निर्देशन भी कर चुके हैं। वह ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) के साथ भी काम कर चुके हैं।
इसके अलावा वह IGNFA, IIFM और कई प्रमुख मास कम्युनिकेशन संस्थानों में गेस्ट फैकल्टी भी रह चुके हैं।
बिग एंड बोल्ड कल 6 अप्रैल से शाम सात बजे सोम से शुक्रवार I
— dinesh gautam (@dineshgautam1) April 5, 2023
आपका शो है..आपके जुड़े बगैर इसकी कोई प्रासंगिकता नहीं I
इंतजार रहेगा आपका I
वादा है शो पसंद आएगा I#BigAndBold https://t.co/JwMHYSIXVN
टैग्स इंडिया न्यूज टाइम्स नाउ दिनेश गौतम सलाहकार संपादक टीवी9भारतवर्ष कंसल्टिंग एडिटर नियुक्ति टाइम्स नाउ नवभारत अप्वॉइंटमेंट जॉइनिंग