होम / सोशल मीडिया / इस ट्वीट पर बुरे ‘फंसे’ जवाहर सरकार, वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने यूं ली चुटकी!
इस ट्वीट पर बुरे ‘फंसे’ जवाहर सरकार, वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने यूं ली चुटकी!
राज्यसभा सदस्य जवाहर सरकार पूर्व में प्रसार भारती के सीईओ भी रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
सोशल मीडिया के बढ़ते प्रयोग ने देश में ‘फेक न्यूज’ का संकट पैदा कर दिया है। एक समय तक सिर्फ आम आदमी ही किसी तथ्य के न होने के कारण गलती से ऐसे वीडियो शेयर कर देता था, लेकिन अब मामला उससे भी आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब सिर्फ आम आदमी ही नहीं, बल्कि बड़े पदों पर आसीन तमाम लोग भी जाने-अनजाने में फेक न्यूज शेयर कर रहे हैं। ताजा मामला जवाहर सरकार का है, जो कि न सिर्फ राज्यसभा सदस्य हैं, बल्कि प्रसार भारती के सीईओ भी रहे हैं।
दरअसल, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया वो पीएम मोदी के काशी दौरे का है। इस वीडियो में काशी परिक्रमा के समय ‘मोदी हाय-हाय और योगी चोर है’ के नारे सुनाए दे रहे हैं लेकिन ये वास्तविक वीडियो नहीं है। असल में पीएम मोदी और मुख्यमंत्री योगी दोनों चल रहे हैं और भीड़ लगातार उनका अभिवादन कर रही है, लेकिन इस हिस्से को म्यूट करके उसमें इस तरह का गलत ऑडियो जोड़ दिया गया है। इसके बाद ट्विटर ने भी इस ट्वीट को अब मैनिपुलेटेड मीडिया की श्रेणी में रख दिया है। इसी पूरे विवाद पर ‘डीडी न्यूज’ के वरिष्ठ एंकर अशोक श्रीवास्तव ने ट्वीट कर चुटकी ली है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘क्या दिन आ गए जवाहर सरकार के...कभी प्रसार भारती के सीईओ हुआ करते थे, आज मोदी विरोध में फेक न्यूज पेडलर हो गए हैं।
क्या दिन आ गए जवाहर सरकार के...कभी प्रसार भारती के सीईओ हुआ करते थे, आज मोदी विरोध में फेक न्यूज़ पेडलर हो गए हैं l pic.twitter.com/ubxjjXNMRJ
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) December 23, 2021
आपको बता दें कि अशोक श्रीवास्तव ने साल 2014 में जब गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लिया था, तब उनके इंटरव्यू के कुछ अंशों को काट दिया गया था। इस पर बाद में काफी हंगामा हुआ और शीर्ष अधिकारियों ने बाद में उस बात को स्वीकार भी किया था। इस पूरे विवाद पर अशोक श्रीवास्तव ने ‘Narendra Modi Censored‘ नाम से किताब भी लिखी है, जो काफी चर्चा में रही।
टैग्स फेक न्यूज प्रसार भारती अशोक श्रीवास्तव मोदी सरकार जवाहर सरकार