होम / सोशल मीडिया / नदियां अपना हक छीनने से पहले ऐसे नहीं सोचतीं: संकेत उपाध्याय

नदियां अपना हक छीनने से पहले ऐसे नहीं सोचतीं: संकेत उपाध्याय

ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अपनी कमियां छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाना उचित है?

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

इस समय देश के कई हिस्सों में मानसून अपना कहर बरपा रहा है और नदियां अपना रौद्र रूप दिखा रहीं हैं। दिल्ली में आई बाढ़ को लेकर जिस प्रकार से राजनीति हुई, वो भी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अपनी कमियां छुपाने के लिए दूसरों पर आरोप लगाना उचित है?

इसी गंभीर मसले पर वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय ने ट्वीट किया और अपनी राय रखी है। उन्होंने अपने ट्वीट में देश के राजनीतिक दलों को राजनीति से बचने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा, 'नदियों के उफान को कांग्रेस- बीजेपी - आप के चश्मे से देखना बंद करिए। सब बराबर जिम्मेदार हैं। पर चर्चा सुखु के हिमाचल और धामी के उत्तराखण्ड से होती हुई केजरीवाल की दिल्ली और योगी के यूपी में बाढ़ आने की होती रहती है। नदियां अपना हक छीनने से पहले ऐसे नहीं सोचती। आप भी मत सोचिए।'

आपको बता दें कि दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में बाढ़ का कहर देखा जा रहा है। यमुना और गंगा नदी के बाद अब हिंडन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इस वजह से गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा के कई इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है।

हिंडन नदी यमुना की सहायक नदी है। हिंडन का जल स्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों से कई लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स संकेत उपाध्याय हिंडन में बाढ़ हिंडन में बाढ़ क्यों आई गाजियाबाद में बाढ़
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago