होम / सोशल मीडिया / राजद गठबंधन को इस बार अधिक सीटें नहीं मिलेंगी: अवधेश कुमार
राजद गठबंधन को इस बार अधिक सीटें नहीं मिलेंगी: अवधेश कुमार
बिहार चुनाव का 2020 के आधार से आकलन नहीं होगा , क्योंकि तब चिराग की पार्टी 137 सीटों पर लड़ कर 33 सीटों पर जदयू को सीधे नुकसान पहुंचा दिया था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago
बिहार चुनाव की घोषणा हो गई है। कैंडिडेट अब अपना नामांकन भी भरने लगे हैं। एनडीए ने सीटों के बंटवारे की घोषणा कर दी है। इधर महागठबंधन में अब तक सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पाई है। सवाल तो अब यह भी उठ रहे हैं कि क्या राजद और कांग्रेस का साथ भी बरकरार रहेगा?
इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अवधेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, बिहार चुनाव का 2020 के आधार से आकलन नहीं होगा , क्योंकि तब चिराग की पार्टी 137 सीटों पर लड़ कर 33 सीटों पर जदयू को सीधे नुकसान पहुंचा दिया था। उस कारण राजद गठबंधन को इतनी सीटें और वोट आ गये। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है।
सूत्रों की माने तो राजद सर्वाधिक 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, जबकि कांग्रेस 60 सीटों पर लड़ेगी। अन्य घटक दलों को उनकी ताकत और जनाधार के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। राजद-कांग्रेस के अलावा भाकपा माले 19, वीआईपी 15, सीपीआईएम 6 और सीपीआई चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
बिहार चुनाव का 2020 के आधार से आकलन नहीं होगा , क्योंकि तब चिराग की पार्टी 137 सीटों पर लड़ कर 33 सीटों पर जदयू को सीधे नुकसान पहुंचा दिया था। उस कारण राजद गठबंधन को इतनी सीटें और वोट आ गये। इस बार ऐसी स्थिति नहीं है। https://t.co/iFLwdE8hVG
— Awadhesh Kumar (@Awadheshkum) October 14, 2025
टैग्स