होम / सोशल मीडिया / धर्म आधारित आरक्षण मामला, सुधीर चौधरी ने कांग्रेस को लेकर किया ये बड़ा दावा
धर्म आधारित आरक्षण मामला, सुधीर चौधरी ने कांग्रेस को लेकर किया ये बड़ा दावा
पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म-आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने के बारे में कहा था।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस को आरक्षण के मुद्दे पर घेरा है। पीएम ने कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए देश में धर्म आधारित आरक्षण की योजना बना रही है, लेकिन मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। दूसरी ओर, कांग्रेस का कहना है कि उन्होंने ऐसे किसी भी प्रकार के आरक्षण का वादा अपने चुनावी घोषणा पत्र में नहीं किया है।
इसी मामले पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी बात रखी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, 'कांग्रेस की तीन घोषणापत्रों के अंश। 2009 में, उन्होंने केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अल्पसंख्यकों को दिए गए आरक्षण को देश के बाकी हिस्सों में बढ़ाने का वादा किया।
2014 में, उन्होंने सरकारी रोजगार और शिक्षा में अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षण का वादा किया। लेकिन 2024 में, वे स्मार्ट वर्डप्ले में शामिल हो गए हैं, आरक्षण शब्द को हटा दिया है और सभी अल्पसंख्यकों के लिए "अवसरों का उचित हिस्सा" का वादा कर रहे हैं।'
आपको बता दें कि पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी अपने घोषणापत्र में धर्म-आधारित आरक्षण प्रदान करने के लिए एक कानून लाने के बारे में कहा था और ऐसा ही कुछ इस बार अपने घोषणापत्र में संकेत दिया है।
Excerpts from three Congress manifestos.
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) May 2, 2024
In 2009, they promised to extend the reservation given to minorities in Kerala, Karnataka and Andhra Pradesh, to the rest of the country.
In 2014, they promised reservation for minorities in government employment and education.
But in… pic.twitter.com/VjYrsd7Qe2
टैग्स