होम / सोशल मीडिया / रीमा पाराशर का कांग्रेस से बड़ा सवाल! दिक्क्त राम से या मामला कुछ और?
रीमा पाराशर का कांग्रेस से बड़ा सवाल! दिक्क्त राम से या मामला कुछ और?
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया है। सोनिया गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सभी कांग्रेस नेता इसमें शामिल नहीं होंगे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया है। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन समेत सभी कांग्रेस नेता इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। कांग्रेस ने कहा है कि ये कार्यक्रम भाजपा ने राजनीतिक लाभ के लिए आयोजित किया है। इस मसले पर पत्रकार और एंकर रीमा पाराशर ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की है और कांग्रेस से बड़ा सवाल पूछा है।
उन्होंने लिखा, '7 साल पहले कांग्रेस और सोनिया गांधी के लिये धर्म एक निजी मामला नहीं था! आज भगवान राम का विरोध,मंदिर का विरोध, प्राण प्रतिष्ठा का विरोध। 7 साल में ऐसा क्या हुआ खड़गे जी जनता ये ज़रूर पूछेगी कि दिक़्क़त राम से है या मामला कुछ और है?'
आपको बता दें कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर एक लेटर शेयर किया है, जिसमें उसने राम मंदिर के उद्घाटन में न जाने के फैसले का कारण बताया है। इसमें कांग्रेस ने लिखा है कि धर्म निजी मामला है, लेकिन BJP/RSS ने मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को अपना इवेंट बना लिया है।
7 साल पहले कांग्रेस और सोनिया गांधी के लिये धर्म एक निजी मामला नहीं था ! आज भगवान राम का विरोध,मंदिर का विरोध, प्राण प्रतिष्ठा का विरोध। 7 साल में ऐसा क्या हुआ खङ्गे जी जनता ये ज़रूर पूछेगी कि दिक़्क़त राम से है या मामला कुछ और है ? https://t.co/0Nx1ag2JZ5
— Reema Parashar (@RheemaParashar) January 10, 2024
टैग्स