होम / सोशल मीडिया / देश को असली खतरा अर्बन नक्सलियों से: दीपक चौरसिया

देश को असली खतरा अर्बन नक्सलियों से: दीपक चौरसिया

जेएनयू प्रशासन ने वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस को शिकायत भेजकर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है और कहा है कि ऐसी गतिविधियाँ विश्वविद्यालय को घृणा का केन्द्र नहीं बनने दे सकतीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत न मिलने के बाद कुछ छात्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित नारे लगाए, जिसमें ‘मोदी-शाह की कब्र खुदेगी’ जैसे भड़काऊ शब्द भी शामिल थे।

इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर कहा कि देश को असली खतरा अर्बन नक्सलियों से है। उन्होंने लिखा, देश से नक्सली भले ही खत्म हो जाएँ, लेकिन असली खतरा उन तथाकथित अर्बन नक्सलियों से है, जो समाज के भीतर बारूद की तरह काम कर रहे हैं।

दिल्ली दंगों के कथित मास्टरमाइंडों को सुप्रीम कोर्ट से ज़मानत न मिलने के बाद जेएनयू में ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ फिर सक्रिय होता दिख रहा है। जिस तरह खुलेआम प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाए जा रहे हैं, उससे यह संकेत मिलता है कि इनके पीछे भारत-विरोधी ताकतें काम कर रही हैं और इन्हें मोहरे की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

यह भी याद रखना चाहिए कि उमर खालिद इसी जेएनयू से जुड़ा रहा है और अब उसके पक्ष में आवाज़ें अमेरिका से उठती दिखाई दे रही हैं। आपको बता दें, जेएनयू प्रशासन ने वीडियो के आधार पर दिल्ली पुलिस को शिकायत भेजकर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है और कहा है कि ऐसी गतिविधियाँ विश्वविद्यालय को घृणा का केन्द्र नहीं बनने दे सकतीं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago