होम / सोशल मीडिया / मानक गुप्ता से बोले रणदीप हुड्डा, सावरकर को डरपोक कहने वाले लोग खुद डरपोक
मानक गुप्ता से बोले रणदीप हुड्डा, सावरकर को डरपोक कहने वाले लोग खुद डरपोक
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में शामिल वीर सावरकर की कहानी पर बनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का ट्रेलर आ गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में शामिल वीर सावरकर की कहानी पर बनी फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का ट्रेलर आ गया है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में वीर सावरकर की अपनी एक खास जगह है और इस फिल्म में यही दिखाया गया है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा वीर सावरकर के किरदार में दिखे हैं।
उन्होंने पत्रकार मानक गुप्ता को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि वीर सावरकर को डरपोक कहने वाले खुद ही डरपोक है। इंटरव्यू में अभिनेता रणदीप हुड्डा से रैपिड फायर सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने एक शब्द में या छोटा जवाब दिया।
रणदीप हुड्डा से पहला सवाल पूछा गया कि क्या वीर सावरकर के साथ आज अन्याय हो रहा है? इस पर उन्होंने कहा कि हां। जब रणदीप से पूछा गया कि सावरकर को गद्दार कहना ठीक है? इस पर उन्होंने कहा कि बिलकुल गलत है। जब उनसे यह पूछा गया कि जो लोग सावरकर को माफीवीर कहते हैं, उन्हें क्या कहेंगे? तो उन्होंने कहा कि वो उन्हें थप्पड़ मार देंगे।
आपको बता दें कि इस फिल्म के ट्रेलर के अंत में रणदीप का एक डायलॉग है जिसमें कह रहे हैं- आपने कभी सोचा है कि कांग्रेस के किसी मेंबर को काले पानी की सजा क्यों नहीं हुई? मानक गुप्ता के साथ रणदीप हुड्डा की बातचीत का यह वीडियो आप यहां देख सकते हैं।
माफीवीर कहने वालों पर खूब भड़के एक्टर रणदीप हुड्डा
— News24 (@news24tvchannel) March 5, 2024
◆ 'चाय वाला इंटरव्यू' में कांग्रेस पर भी बरसे
◆ वीर सावरकर पर Randeep Hooda ने बनाई है फ़िल्म #VeerSavarkar | #RandeepHooda | #Chaiwalainterview@manakgupta | @RandeepHooda pic.twitter.com/KlxtHyQODV
टैग्स वायरल वीडियो अभिनेता रणदीप हुड्डा