होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर बोले राजीव सचान, राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोगों का मनोबल कमजोर किया
इस मामले पर बोले राजीव सचान, राहुल गांधी ने कांग्रेस के लोगों का मनोबल कमजोर किया
राहुल गांधी इस बार भी दो लोकसभा सीटों पर ताल ठोक रहे हैं। वह वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और अमेठी से इस बार किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। ऐसे में प्रियंका गांधी के रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ने के कयासों पर विराम लग गया है।
राहुल गांधी इस बार भी दो लोकसभा सीटों पर ताल ठोक रहे हैं। वह वायनाड के साथ-साथ रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।
उन्होंने लिखा, हो सकता है राहुल गांधी रायबरेली से जीत जाएं, पर उन्होंने अमेठी छोड़कर देश भर में अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों के मनोबल को कमजोर कर दिया, क्योंकि संदेश यही निकला है कि वह स्मृति ईरानी का सामना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
कांग्रेस ने अमेठी में स्मृति ईरानी को वॉकओवर देने के साथ ही उन्हें रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ और अधिक सक्रिय होने का मौका भी दे दिया और यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि वायनाड संग रायबरेली से भी जीतने पर वह किसे छोड़ेंगे?
आपको बता दे, सोनिया गांधी ने वर्ष 2004 से 2024 तक रायबरेली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि वह अब राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गई हैं। रायबरेली राहुल गांधी की मां सोनिया गांधी का पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र रहा है।
कांग्रेस ने अमेठी में स्मृति ईरानी को वॉकओवर देने के साथ ही उन्हें रायबरेली में राहुल गांधी के खिलाफ और अधिक सक्रिय होने का मौका भी दे दिया और यह सवाल भी खड़ा कर दिया कि वायनाड संग रायबरेली से भी जीतने पर वह किसे छोड़ेंगे!#Amethi #Raebareli
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) May 3, 2024
टैग्स राहुल गांधी प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव अमेठी लोकसभा सीट किशोरी लाल शर्मा कौन हैं