होम / सोशल मीडिया / मंगेश यादव एनकाउंटर पर बोले राजीव सचान, जाति ही पूछो बदमाश की
मंगेश यादव एनकाउंटर पर बोले राजीव सचान, जाति ही पूछो बदमाश की
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय सोमवार को जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में मौजूद अगरौरा गांव में मंगेश के घर पहुंचे और उसके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में आभूषण कारोबारी के यहां से हुई डकैती के आरोपी मंगेश यादव के एनकाउंटर का मामला ठंडा पड़ता नहीं दिख रहा है। इस मामले में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमला कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। मंगेश यादव की हत्या की बात कह रहे हैं।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की और अपने विचार शेयर किये। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की और लिखा, जाति ही पूछो बदमाश की। जब पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे मारा गया तो कहा गया कि यूपी में ब्राह्मणों के साथ अन्याय हो रहा है।
जब कुख्यात माफिया सरगना अतीक अहमद मारा गया तो उसकी मौत पर आंसू बहाते हुए उसे मसीहा करार दिया गया। अब डेढ़ करोड़ की डकैती में शामिल मंगेश यादव मारा गया तो कुछ लोगों के आंसू थम नहीं रहे। यह भी एक तरह की बदमाशी ही है।
आपको बता दे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय सोमवार को जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र में मौजूद अगरौरा गांव में मंगेश के घर पहुंचे और उसके परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। अजय राय ने परिवार को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। मंगेश यादव एनकाउंटर मामले को लेकर कांग्रस ने मांग की है कि मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से कराई जाए।
जाति ही पूछो बदमाश की!
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) September 9, 2024
जब पुलिस वालों का हत्यारा विकास दुबे मारा गया तो कहा गया कि यूपी में ब्राह्मणों के साथ अन्याय हो रहा है। जब कुख्यात माफिया सरगना अतीक अहमद मारा गया तो उसकी मौत पर आंसू बहाते हुए उसे मसीहा करार दिया गया। अब डेढ़ करोड़ की डकैती में शामिल मंगेश यादव मारा गया…
टैग्स राजीव सचान