होम / सोशल मीडिया / सीएम नवीन पटनायक को लेकर बोले राजदीप सरदेसाई, न किसी के दोस्त, न दुश्मन
सीएम नवीन पटनायक को लेकर बोले राजदीप सरदेसाई, न किसी के दोस्त, न दुश्मन
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा की मांग को लेकर चर्चा की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद तीसरे मोर्चे की सम्भावना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जहां तक मेरा संबंध है, तीसरे मोर्चे की कोई संभावना नहीं है।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ओडिशा की मांग को लेकर चर्चा की। मैंने उनसे श्री जगन्नाथ अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बारे में बात की, जिसे हम पुरी में स्थापित करना चाहते हैं, एयरपोर्ट पर सीमा चिन्हित की गई है।
नवीन पटनायक का यह बयान इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात की थी।
नवीन पटनायक के इस बयान पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने बड़ी बात कही है। उन्होंने लिखा, ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने आज जो बयान दिया है वह बिहार के सीएम नीतीश कुमार से मीटिंग करने के ठीक एक दिन बाद दिया है। भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में पिछले 23 साल में नवीन पटनायक ने खुद को स्थापित किया है। वर्तमान समय में ना वो किसी के दोस्त हैं और ना ही किसी के दुश्मन हैं।
नवीन पटनायक ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। यही हमेशा से हमारी योजना रही है।
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Breaking now: There is no possibility of a Third front as far as I am concerned: Odisha CM Naveen Patnaik after his meeting with PM Narendra Modi. This is a day after Nitish Kumar met him. As India’s longest serving current CM: 23 years and counting, Mr Patnaik has mastered the…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) May 11, 2023
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया राजदीप सरदेसाई पीएम मोदी न्यूज नवीन पटनायक लेटेस्ट न्यूज