होम / सोशल मीडिया / नागपुर हिंसा पर बोले राजदीप सरदेसाई, राज्य के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित हो
नागपुर हिंसा पर बोले राजदीप सरदेसाई, राज्य के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित हो
यह विवाद तब शुरू हुआ जब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महाल गांधी गेट परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने औरंगजेब का पुतला जलाया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सोमवार, 17 मार्च को औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़पों और आगजनी में बदल गया। यह घटना शहर के महाल इलाके में हुई, जहां दो गुटों के बीच तनाव बढ़ने के बाद पत्थरबाजी, वाहनों में आगजनी और पुलिस पर हमले की घटनाएं सामने आईं।
इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का कहना है कि राज्य के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने एक्स पर लिखा, औरंगजेब को लेकर नागपुर में दक्षिणपंथी हिंदुत्व समूहों के एक दिन के विरोध प्रदर्शन के बाद हिंसक झड़पें हुईं। 17वीं सदी का शासक 21वीं सदी में महाराष्ट्र की शांति और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाला है? इस तरह सामूहिक विकर्षण और विभाजन के हथियार नियंत्रण से बाहर हो जाते हैं। महाराष्ट्र के वास्तविक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करें, न कि उन मुद्दों पर जो विभाजनकारी और भड़काऊ हैं।
आपको बता दें, इस हिंसा में कम से कम 11 लोग घायल हुए, जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। भारी बवाल को देखते हुए नागपुर शहर के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Violent clashes in Nagpur over Aurangzeb after a day of protests by right wing Hindutva groups. A 17th century ruler is going to affect Maharashtra’s peace and law and order in the 21st century?? This is how Weapons of Mass Distraction and Division (WMDD) end up spiralling out of…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) March 17, 2025
टैग्स