होम / सोशल मीडिया / राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ बधाई के पात्र: राजदीप सरदेसाई
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ बधाई के पात्र: राजदीप सरदेसाई
सूर्यवंशी के सेंचुरी के सेलिब्रेशन में राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच राहुल द्रविड़ इतना खो गए कि वे भूल ही गए कि उनके पैर में कोई चोट भी लगी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
आईपीएल 2025 के 47वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हराया। राजस्थान के लिए इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे। वैभव ने इस मैच में 35 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 38 गेंदों में 265.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की पारी खेली।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर राहुल द्रविड़ की तारीफ की। उन्होंने एक्स पर लिखा, क्या हमने अभी तक का सबसे शानदार टी20 प्रदर्शन देखा है। एक 14 साल का बच्चा 34 गेंदों में 100 रन बना रहा है। निराशाजनक समय में, क्रिकेट के लिए भगवान का शुक्र है। वैभव सूर्यवंशी आप बस अद्भुत है और इसका महान श्रेय राजस्थान के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और प्रतिभा स्काउट जुबिन भरूचा को जाता है उन्हें पहचानने के लिए।
आपको बता दें, जब वैभव ने अपना शतक पूरा किया तब राहुल द्रविड़ अपनी व्हील चेयर से उठ गए और उनकी सेंचुरी को सेलिब्रेट करने लगे। पैर में चोट के बावजूद टीम के हेड कोच अपनी जगह पर खड़े होकर वैभव के शतक पर जश्न मनाते और ताली बजाते हुए नजर आए।
Have we just seen the most amazing T 20 performance ever. A 14 year old kid smashing a 34 ball 100. In depressing times, thank god for cricket. Take a bow Vaibhav Suryavanshi! Just amazing !’⭐️⭐️? (and great credit to the @rajasthanroyals think tank esp head coach Rahul Dravid…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) April 28, 2025
टैग्स