होम / सोशल मीडिया / पंजाब किंग्स इस सीजन में एक अद्भुत टीम रही: विक्रांत गुप्ता
पंजाब किंग्स इस सीजन में एक अद्भुत टीम रही: विक्रांत गुप्ता
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
पंजाब किंग्स ने सोमवार को आईपीएल 2025 के 69वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है, जबकि मुंबई की टीम चौथे स्थान पर बरकरार है।
इस बीच वरिष्ठ खेल पत्रकार विक्रांत गुप्ता ने भी पंजाब किंग्स की तारीफ़ की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट करते हुए लिखा, पता नहीं प्लेऑफ़ में आगे क्या होगा लेकिन पंजाब इस सीज़न में एक अद्भुत टीम रही है। उन्होंने अपने डगआउट के आसपास एक अलग माहौल में क्रिकेट खेला है।
श्रेयस अय्यर ने दिखाया है कि वह टीम के बीच एक लीडर क्यों हैं और रिकी पोंटिंग ने खुद को टीम पर बिना थोपे एक अच्छी रणनीति बनाने का काम किया है। आपको बता दें, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इस मैच में 4 ओवर में 28 रन देकर दो विकेट लिए। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन दिए और दो विकेट चटकाए।
Don’t know what happens in the Playoffs next but Punjab have been an amazing team this season. They’ve played their cricket with a different air around their dugout. Shreyas Iyer has shown why he’s a leader among men and Ricky Ponting the Chanakya without imposing himself.…
— Vikrant Gupta (@vikrantgupta73) May 26, 2025
टैग्स