होम / सोशल मीडिया / हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पर कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, भड़के राहुल शिवशंकर
हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पर कश्मीर में विरोध प्रदर्शन, भड़के राहुल शिवशंकर
हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पर, कश्मीर के कई इलाकों खासकर राजधानी श्रीनगर में शिया मुसलमानों की बहुलता वाले इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
लेबनान के बेरूत में इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पर कश्मीर में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने हिजबुल्लाह चीफ को लेकर नारे लगाए कि नसरल्लाह हमारी जिंदगी है। पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाते हुए मतदान प्रचार भी नहीं किया।
इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राहुल शिव शंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की और अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, दयनीय ! कश्मीर में शिया एक यहूदी-विरोधी, प्रलयकारी आतंकवादी नसरल्लाह की स्तुति गा रहे हैं, जैसे वह कोई संरक्षक संत हो।
कुछ कश्मीरी राजनेताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपना अभियान भी स्थगित कर दिया है। नसरुल्लाह ने कश्मीर के शियाओं के लिए भी नहीं बोला क्योंकि घाटी में सुन्नियों द्वारा उन्हें सामाजिक और राजनीतिक रूप से हाशिए पर धकेल दिया गया था। संपूर्ण इतिहास के लिए हमदानी की पुस्तक पढ़ें।
आपको बता दें, नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने विश्व नेताओं से इजरायल की बमबारी को रोकने का आग्रह किया। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और श्रीनगर से सांसद रूहुल्लाह मेहदी ने भी शनिवार को अपना चुनाव अभियान रद्द कर दिया।
हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पर, कश्मीर के कई इलाकों खासकर राजधानी श्रीनगर में शिया मुसलमानों की बहुलता वाले इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
Pathetic!
— Rahul Shivshankar (@RShivshankar) September 29, 2024
Shias in Kashmir singing an eulogy to Nasrallah, an anti-semite, holocaust denying terrorist as if he was a patron saint. Some Kashmiri politicians have even suspended their campaign in solidarity.
Nasrullah didn't even speak up for Kashmir's Shias as they became… pic.twitter.com/ZyXGRTWarl
टैग्स महबूबा मुफ्ती इजरायल हमला नसरल्लाह हिजबुल्लाह चीफ कश्मीर में विरोध प्रदर्शन