होम / सोशल मीडिया / ITV नेटवर्क की पहल ने जीता पीएम मोदी का दिल, कहा- ...उत्साह बढ़ाने वाला विडियो

ITV नेटवर्क की पहल ने जीता पीएम मोदी का दिल, कहा- ...उत्साह बढ़ाने वाला विडियो

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश ‘सामूहिक शक्ति’ का परिचय देने के लिए तैयार है। कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की बात प्रधानमंत्री ने क्या कही, कि पूरा देश इस ओर एक साथ चल पड़ा है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

कोरोना संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में देश ‘सामूहिक शक्ति’ का परिचय देने के लिए तैयार है। कोरोना के अंधकार को प्रकाश की ताकत से हराने की बात प्रधानमंत्री ने क्या कही, कि पूरा देश इस ओर एक साथ चल पड़ा है। इसी कड़ी में पीएम मोदी के साथ मीडिया भी खड़ा नजर आ रहा है। ‘टीवी9 भारतवर्ष’ के बाद पीएम मोदी ने ‘ITV नेटवर्क’ की पहल की तारीफ की है।

दरअसल, पीएम मोदी ने देशवासियों से एकजुटता का संदेश देकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन करने के लिए रविवार रात दीये, मोमबत्ती जलाने की अपील की है , ताकि कोरोना वायरस के खिलाफ छेड़ी गई जंग में पूरा देश एक साथ खड़ा हो सके और कोई खुद को अकेला न महसूस कर सके। लिहाजा इसी कड़ी में  ITV नेटवर्क के नेतृत्व में ‘इंडिया न्यूज’ ने बेहद ही अनूठा तरीका निकालकर लोगों से प्रधानमंत्री की अपील का समर्थन देने की बात कही है।

दरअसल, ‘इंडिया न्यूज’ ने एक विडियो जारी किया है- ‘आओ मिलकर दिया जलाएं’ गीत के साथ, जो कि बेहद ही खूबसूरत है और इस गीत को मशहूर सूफी गायक कैलाश खैर ने अपनी आवाज दी है। यह विडियो लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी जैसे ही इस विडियो को देखा-सुना, वो खुद को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए।   

पीएम मोदी ने लिखा, ‘कोरोना से लड़ने में मीडिया बहुत बड़ी भूमिका निभा रहा है। कैलाश खेर की मधुर आवाज में इंडिया न्यूज का ये विडियो संदेश देशवासियों का उत्साह बढ़ाने वाला है। आओ मिलकर दीया जलाएं… #9pm9minute’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने विडियो संदेश में शुक्रवार को लोगों से अनुरोध किया था कि वे कोरोना वायरस को हराने में देश के 'सामूहिक संकल्प' का प्रदर्शन करने के लिए पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बत्ती बुझाएं और मोमबत्ती, दीये या मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट या टॉर्च जलाएं। पीएम ने कहा था कि हमें कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है, इसलिये पांच अप्रैल, रविवार को रात नौ बजे मैं आप सबके नौ मिनट चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति जब एक-एक दिया जलाएगा तो प्रकाश की उस महाशक्ति का अहसास होगा, जिसमें यह उजागर होगा कि हम एक ही मकसद से एकजुट होकर लड़ रहे हैं।


टैग्स इंडिया न्यूज विडियो प्रधानमंत्री कोरोना ITV नेटवर्क आओ मिलकर दिया जलाएं कैलाश खैर
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago