होम / सोशल मीडिया / संजीव जीवा की हत्या पर बोली प्रज्ञा मिश्रा: कोर्ट में बुलेट प्रूफ जैकेट का इंतजाम कर लो
संजीव जीवा की हत्या पर बोली प्रज्ञा मिश्रा: कोर्ट में बुलेट प्रूफ जैकेट का इंतजाम कर लो
अब लखनऊ कोर्ट के भीतर हुए हत्याकांड के बाद सरकार को ये ऐलान कर देना चाहिए कि यहां कुदरत का न्याय चरम पर है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बागपत जेल में मारे गए मुन्ना बजरंगी के साथी व मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की लखनऊ कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं, कोर्ट के अंदर एक बच्ची को भी गोली लगी है। उधर, पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस पूरे मसले पर पत्रकार और एंकर प्रज्ञा मिश्रा ने ट्वीट कर सरकार पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा, पुलिस हिरासत में अतीक की हत्या को बीजेपी नेता कुदरत का न्याय बता रहे थे। अब लखनऊ कोर्ट के भीतर हुए हत्याकांड के बाद सरकार को ये ऐलान कर देना चाहिए कि यहां कुदरत का न्याय चरम पर है। कृपया अपनी अपनी जान की सुरक्षा स्वंय करें।
जज साहब और वकील चाहें तो काले कोट के ऊपर बुलेट प्रूफ जैकेट भी पहन सकते हैं क्योंकि कभी-कभी कुदरत के न्याय से गोली इधर उधर बिदक भी सकती है। जज और वकीलों को अगर कुदरत के न्याय के चपेट में नहीं आना है तो बुलेट प्रूफ जैकेट का इंतजाम करके कोर्ट में बैठना होगा।
आपको बता दें कि गैंगस्टर संजीव जीवा माहेश्वरी ने 10 फरवरी, 1997 में फर्रुखाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रहमदत्त द्विवेदी की हत्या कर अपराध की दुनिया में कदम रखा था। मंत्री की हत्या करने के बाद उसका नाम पूरे देश में सुर्खियों में आ गया था।
पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
पुलिस हिरासत में अतीक की हत्या को बीजेपी नेता कुदरत का न्याय बता रहे थे..अब लखनऊ कोर्ट के भीतर हुए हत्याकांड के बाद..सरकार को ये ऐलान कर देना चाहिए कि यहां कुदरत का न्याय चरम पर है..कृपया अपनी अपनी जान की सुरक्षा स्वंय करें...जज साहब और वकील चाहें तो काले कोट के ऊपर बुलेट प्रूफ…
— Pragya Mishra (@PragyaLive) June 7, 2023
टैग्स संजीव जीवा संजीव जीवा मर्डर केस संजीव जीवा हत्याकांड मुख्तार अंसारी राजूपाल मर्डर केस