होम / सोशल मीडिया / ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत जारी, रुबिका लियाकत ने की ये भावुक पोस्ट
ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत जारी, रुबिका लियाकत ने की ये भावुक पोस्ट
जब कोई फ़ौजी दिख जाए सर झुक कर सलाम कहिएगा। उनके जाँबाज़ी की लाज रखिएगा। जय हिंद और जय हिंद की सेना। रुबिका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद और उसके खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर पर दुनिया भर के देशों तक भारतीय पक्ष पहुंचाने के लिए जिस मल्टी-पार्टी डेलिगेशन की घोषणा की है, उसको लेकर जबरदस्त राजनीतिक विवाद हो रहा है। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार और एंकर रुबिका लियाकत ने एक बेहद भावुक पोस्ट की।
ऐसा लग रहा है कि इस सियासत को लेकर उनके मन में बेहद दुःख है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, ऑपरेशन सिंदूर पर सियासत भारी है लेकिन मत भूलिएगा कुछ ही समय बीता है जब पाकिस्तान ड्रोन्स और मिसाइल्स की बरसात कर रहा था। हर रात आप फ़िक्र में डूबे रहते थे कि कुछ अनहोनी न हो जाये। क्या ग़ज़ब की जाँबाज़ी और तत्परता दिखाई भारत की सेना ने। घुटनों पर आ गया पाकिस्तान।
लेकिन भारत का बाल भी बाँका नहीं कर पाया दुश्मन। आप आज सुकून में हैं क्योंकि फ़ौजी अपनी जान हथेली पर रख कर आपकी जान की हिफ़ाज़त कर रहे थे। भारत के प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री, विदेश मंत्री, तीनों सेना के प्रमुख, CDS, NSA..वतन पर लगे घाव का.. दिन-रात एक कर हिसाब ले रहे थे।
फ़ख़्र कीजिए की आप और हम सुरक्षित हाथों में हैं। जब कोई फ़ौजी दिख जाए सर झुक कर सलाम कहिएगा। उनके जाँबाज़ी की लाज रखिएगा। जय हिंद और जय हिंद की सेना। रुबिका की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग उनकी बातों का समर्थन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Operation Sindoor पर सियासत भारी है लेकिन मत भूलिएगा कुछ ही समय बीता है जब पाकिस्तान ड्रोन्स और मिसाइल्स की बरसात कर रहा था, हर रात आप फ़िक्र में डूबे रहते थे कि कुछ अनहोनी न हो जाए…
— Rubika Liyaquat (@RubikaLiyaquat) May 20, 2025
क्या ग़ज़ब की जाँबाज़ी और तत्परता दिखाई भारत की सेना ने। घुटनों पर आ गया पाकिस्तान लेकिन भारत का…
टैग्स