होम / सोशल मीडिया / रोहित सरदाना के निधन पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
रोहित सरदाना के निधन पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री समेत तमाम दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि
वरिष्ठ पत्रकार और ‘आजतक’ के ऊर्जावान एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे। शुक्रवार की दोपहर हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
वरिष्ठ पत्रकार और ‘आजतक’ के ऊर्जावान एंकर रोहित सरदाना नहीं रहे। शुक्रवार की दोपहर हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं। रोहित सरदाना के निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित तमाम बड़ी राजनीतिक हस्तियों ने शोक जताते हुए अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
राष्ट्रपति की ओर से ट्वीट किया गया कि लोकप्रिय न्यूज एंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।
लोकप्रिय न्यूज़ ऐंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 30, 2021
रोहित सरदाना के निधन पर शोक जताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ’रोहित सरदाना बेहद जल्दी हमें छोड़कर चले गए। भारत की प्रगति के लिए ऊर्जा से भरपूर थे और भावुक थे, रोहित को कई लोगों द्वारा याद किया जाएगा। रोहित के निधन ने मीडिया जगत में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है। उनके परिजनों, दोस्तों और चाहने वालों को सांत्वना, ऊं शांति’।
Rohit Sardana left us too soon. Full of energy, passionate about India’s progress and a kind hearted soul, Rohit will be missed by many people. His untimely demise has left a huge void in the media world. Condolences to his family, friends and admirers. Om Shanti.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 30, 2021
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर रोहित सरदाना के निधन पर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने लिखा, ‘रोहित सरदाना के निधन से दुख पहुंचा है। उनके निधन से देश ने शानदार और निष्पक्ष पत्रकार को खो दिया है। भगवान उनके परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे।
Pained to learn about Shri Rohit Sardana ji’s untimely demise. In him, the nation has lost a brave journalist who always stood up for unbiased and fair reporting. May God give his family the strength to bear this tragic loss. My deepest condolences to his family and followers.
— Amit Shah (@AmitShah) April 30, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है. वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
वरिष्ठ पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का निधन अत्यंत दुःखद है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 30, 2021
वह जनपक्षीय पत्रकारिता के अप्रतिम हस्ताक्षर थे।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शान्ति व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी के निधन की दुखद ख़बर स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को ये दुख सहने का साहस दें।
वरिष्ठ टीवी पत्रकार रोहित सरदाना जी के निधन की दुखद ख़बर स्तब्ध कर देने वाली है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को ये दुख सहने का साहस दें।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 30, 2021
यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश ने भी ट्वीट कर लिखा, आजतक के वरिष्ठ एंकर और देश के जाने माने टीवी पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का कोरोना संक्रमित होने के बाद आकस्मिक निधन, अत्यंत दुःखद। दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे भगवान। शत-शत नमन एवं भावांजलि!
आज तक के वरिष्ठ एंकर और देश के जाने माने टीवी पत्रकार श्री रोहित सरदाना जी का कोरोना संक्रमित होने के बाद आकस्मिक निधन, अत्यंत दुःखद।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 30, 2021
दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति दे भगवान।
शत-शत नमन एवं भावांजलि! pic.twitter.com/ojXtb4Nzc0
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूं। वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है।उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शान्ति!
हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ। वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है।उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शान्ति!
हिंदी मीडिया जगत में बहुत कम समय में अपनी बड़ी पहचान स्थापित करने वाले पत्रकार, रोहित सरदाना के निधन के समाचार से मैं स्तब्ध हूँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 30, 2021
वे बेहद प्रतिभाशाली और प्रभावी पत्रकार थे। उनके निधन से मीडिया जगत को बहुत बड़ी क्षति पहुँची है।उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ॐ शान्ति!
हरियाणा के सीएम मनोहर खटटर ने लिखा, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जन्मे और मीडिया के राष्ट्रीय-फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले रोहित सरदाना, असमय हमें छोड़ कर चले गए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले साथी कितने विषम और चुनौतीपूर्ण माहौल में काम कर रहे हैं, ये आज चिंता करने का विषय है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जन्मे और मीडिया के राष्ट्रीय-फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले रोहित सरदाना, असमय हमें छोड़ कर चले गए हैं।
— Manohar Lal (@mlkhattar) April 30, 2021
पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले साथी कितने विषम और चुनौतीपूर्ण माहौल में काम कर रहे हैं, ये आज चिंता करने का विषय है।। pic.twitter.com/YU8WyGyoFI
सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ट्वीट करते हुए रोहित के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, जुझारू और प्रतिभाशाली पत्रकार रोहित सरदाना का असमय निधन सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति
जुझारू और प्रतिभाशाली पत्रकार रोहित सरदाना का असमय निधन सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 30, 2021
मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के साथ हैं।
ॐ शांति?
टैग्स आजतक निधन रोहित सरदाना श्रद्धांजलि राजनीतिक जगत