होम / सोशल मीडिया / सोशल मीडिया के बारे में इस तरह की खबरों पर आगे आई पुलिस, जारी किया ये लेटर
सोशल मीडिया के बारे में इस तरह की खबरों पर आगे आई पुलिस, जारी किया ये लेटर
अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के अपेक्षित फैसले के मद्देनजर पुलिस काफी सतर्कता से उठा रही है कदम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
अयोध्या विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट के अपेक्षित फैसले के मद्देनजर वहां की पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बारे में चल रही खबरों का खंडन किया है। इसके साथ ही अयोध्या पुलिस ने ये भी साफ कर दिया है कि धार्मिक सौहार्द्र बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर करवाई होगी। वहीं, उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओ.पी. सिंह ने कहा है कि अयोध्या मामले पर सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
अयोध्या पुलिस की सोशल मीडिया सेल की ओर से जारी पत्र की कॉपी आप यहां देख सकते हैं।
आप अपनी राय, सुझाव और खबरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। (हमें फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन और यूट्यूब पर फॉलो करें)
टैग्स सोशल मीडिया सुप्रीम कोर्ट पुलिस अयोध्या विवाद