होम / सोशल मीडिया / डीप स्टेट के खिलाफ एक्शन लेंगे पीएम मोदी व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप: अशोक श्रीवास्तव

डीप स्टेट के खिलाफ एक्शन लेंगे पीएम मोदी व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप: अशोक श्रीवास्तव

अमेरिकी चुनावों में इस डीप स्टेट ने ट्रम्प को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। भारत और अमेरिका दोनों ही देशों के चुनावों के लिए डीप स्टेट ने एक ही तरह की स्क्रिप्ट लिखी थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति होंगे। आपको याद होगा, डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर 13 जुलाई को जानलेवा हमला हुआ था। ट्रंप जब पेंसिलवेनिया में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, ठीक उसी वक्‍त एक शख्‍स ने उन पर गोली दाग दी। लोगों का कहना था कि इस हमले के पीछे 'डीप स्टेट' है। डीप स्टेट भारत में अपने एजेंटों की मदद से देश विरोधी गतिविधियों को समय- समय पर हवा देता रहता है।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव का कहना है कि पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप  मिलकर इस डीप स्टेट के खिलाफ अब कार्यवाही कर सकते हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, नरेन्द्र मोदी और ट्रंप में गहरी मित्रता है, दोनों राष्ट्रवादी हैं और कई मुद्दों पर दोनों के विचारों में समानता है, खासकर अपने-अपने देशों से अवैध घुसपैठियों को निकालने के मसले पर।

इन समानताओं के साथ दोनों नेताओं को एक चीज और जोड़ती है और वो है अमरीकी “डीप स्टेट” जिसे मैं नई दिल्ली से लेकर न्यूयॉर्क तक सक्रिय खान मार्केट गैंग कहता हूं। जिस तरह से ये डीप स्टेट भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नफरत करता है, उसी तरह ट्रंप से भी ये डीप स्टेट नफरत करता है l जिस तरह से डीप स्टेट ने भारत के लोकसभा चुनावों में नरेन्द्र मोदी को हराने की कोशिश की, उसी तरह से अमेरिकी चुनावों में इस डीप स्टेट ने ट्रंप को हराने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।

दिलचस्प बात यह है कि भारत और अमेरिका दोनों ही देशों के चुनावों के लिए डीप स्टेट ने एक ही तरह की स्क्रिप्ट लिखी थी। अमेरिका में ट्रम्प विरोधी इन चुनावों में लोगों को डरा रहे थे कि लोकतंत्र खतरे में है, ट्रम्प अगर जीते तो अमरीका में फिर चुनाव नहीं होंगे। कमला हैरिस पूरे चुनावों में यह प्रचार करती रहीं कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में है और ट्रंप तानाशाह हैं, कौन भूल सकता है कि भारत में भी राहुल गांधी से लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव और अरविन्द केजरीवाल, पूरे इंडी अलायंस ने 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी को तानाशाह बताने और संविधान तथा लोकतंत्र बचाने के फेक नैरिटिव पर लड़ा।

अमरीकी चुनावों में ट्रम्प पर दो बार जानलेवा हमला भी हुआ। मत भूलिए कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी पंजाब में जानलेवा हमला करने की साजिश की गई थी और भीमा कोरेगांव मामले में अर्बन नक्सलियों ने भी ऐसा ही षड्यन्त्र रचा था। लेकिन जिस तरह भारत के मतदाताओं ने डीप स्टेट की साजिश को नाकाम किया, उसी तरह अमरीकी मतदाताओं ने भी डीप स्टेट को अंगूठा दिखा दिया और ट्रंप एक बार फिर अमरीका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं।

लेकिन खेल यहां खत्म नहीं हुआ, बल्कि असली खेल तो अब शुरू होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि चुनाव जीते तो वो डीप स्टेट को खत्म करेंगे। और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इसी साल जुलाई में संसद में कह चुके हैं कि इस इकोसिस्टम को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा।

तो अब देखना दिलचस्प होगा कि जनवरी में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद संभाल लेंगे तो वो अमरीकी डीप स्टेट के खिलाफ क्या एक्शन लेते हैं, खबर यह है कि उन्होंने ऐसे कुछ लोगों की लिस्ट भी तैयार कर ली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि डीप स्टेट के खिलाफ ट्रंप की इस मुहीम में नरेन्द्र मोदी भी क्या एक रणनीतिक साझेदार के रूप में जुड़ेंगे?

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

1 day ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

1 day ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

1 day ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

2 days ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago