होम / सोशल मीडिया / यूपी में पीईटी की परीक्षा जल्द, अमिताभ अग्निहोत्री ने की ये बड़ी मांग
यूपी में पीईटी की परीक्षा जल्द, अमिताभ अग्निहोत्री ने की ये बड़ी मांग
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र पर अंकित दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ समय से पहुँचे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा छह और सात सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों में दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर सरकार से एक मांग की। उन्होंने लिखा, आगामी 6 और 7 सितंबर को चार पालियों में उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में 'UPSSSC PET' की परीक्षा का आयोजन होना है। परीक्षा केंद्र भी कई -कई सौ किलोमीटर दूर हैं।
मेरा प्रदेश सरकार से अनुरोध होगा कि अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा को निशुल्क कर दिया जाए। युवाओं को इससे बड़ी राहत होगी। आपको बता दें, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे प्रवेश पत्र पर अंकित दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और निर्धारित तिथि व समय पर परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ समय से पहुँचे। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।
आगामी 6 और 7 सितंबर को चार पालियों में उत्तर प्रदेश के 48 जिलों में UPSSSC PET की परीक्षा का आयोजन होना है --- परीक्षा केंद्र भी कई -कई सौ किलोमीटर दूर हैं ---मेरा प्रदेश सरकार से अनुरोध होगा कि अभ्यर्थियों के लिए बस यात्रा को निशुल्क कर दिया जाए --- युवाओं को इससे बड़ी राहत…
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) September 2, 2025
टैग्स