होम / सोशल मीडिया / पाकिस्तान ऐसा देश, जिसकी सीमाओं को अब कोई नहीं मानता: अखिलेश शर्मा

पाकिस्तान ऐसा देश, जिसकी सीमाओं को अब कोई नहीं मानता: अखिलेश शर्मा

जिस भी देश को लगता है कि उसकी सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान से ख़तरा है, वह कार्रवाई करने से नहीं हिचकता।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

ईरान ने आतंकवादी समूह जैश अल-अदल के पाकिस्तान के अंदर स्थित ठिकानों पर मंगलवार को मिसाइल से हमले किए। ईरान ने इराक और सीरिया पर एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद पाकिस्तान के बलूचिस्तान में यह कार्रवाई की है। इस हमले के बाद ईरान ने दावा किया है कि इसमें कई आतंकी मारे गए। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की।

उन्होंने लिखा, अब ईरान ने भी पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान में छुपे ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था भारत भी पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर दो बार सर्जिकल स्ट्राइक कर चुका है। ऐसी हर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान अपनी संप्रभुता को लेकर कड़ी चेतावनी देता है लेकिन वह अपनी ज़मीन से चल रही आतंकवादी गतिविधियों को रोकने की कभी बात नहीं करता।  वह एक ऐसा देश बन चुका है जिसकी सीमाओं को अब कोई नहीं मानता।

जिस भी देश को लगता है कि उसकी सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान से ख़तरा है, वह कार्रवाई करने से नहीं हिचकता। यह एक ऐसे तथाकथित न्यूक्लियर पॉवर देश की दुर्गति है जिसने साँपों को दूध पिलाने की अपनी रणनीति के चलते अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है और लगातार मारता ही जा रहा है। दिलचस्प बात ये है कि दूसरे देश ही नहीं, खुद पाकिस्तान के भीतर भी आतंकवादियों के सफ़ाये का अभियान जारी है।

‘अज्ञात बंदूकधारियों’ ने कई कुख्यात आतंकवादियों की हत्या कर दी है अभी तक पाकिस्तान यह नहीं बता पाया है कि ये अज्ञात बंदूक़धारी कौन हैं और वे उसके प्रिय आतंकवादियों को क्यों मार रहे हैं? आपको बता दे, ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि हमले के लिए मिसाइल और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। एजेंसी के मुताबकि सुन्नी आंतकी गुट जैश अल अदल के दो ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

 


टैग्स पाकिस्तान सर्जिकल स्ट्राइक ईरान ईरान-पाकिस्तान
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दे ब्यूरोक्रेट्स : ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

52 minutes ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी : राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 hour ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

20 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

11 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago