होम / सोशल मीडिया / रूस यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे, पत्रकार अखिलेश शर्मा ने यूं व्यक्त की अपनी पीड़ा
रूस यूक्रेन युद्ध के एक साल पूरे, पत्रकार अखिलेश शर्मा ने यूं व्यक्त की अपनी पीड़ा
पिछले एक साल में इस जंग ने हजारों लोगों की जिंदगियां छीन ली, शहरों और कस्बों को पूरी तरह से तबाह कर दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
रूस-यूक्रेन युद्ध को एक साल पूरा हो गया है। पिछले एक साल में इस दुनिया ने मौत का भीषण तांडव देखा है। अमेरिका की लगातार दखलअंदाजी ने इसे कठिन बना दिया है।
आपको बता दें कि 23 फरवरी 2022 की रात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य ऑपरेशन का ऐलान किया। यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के शहरों में हवाई हमले किए गए। अमेरिका, ब्रिटेन, पोलैंड, फ्रांस समेत कई देशों ने इस युद्ध में हिस्सा तो नहीं लिया, लेकिन यूक्रेन की मदद की। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की यूक्रेन यात्रा और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की के साथ उनके रिश्तों ने इस मामले को और उलझा दिया है।
रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों का कोई वास्तविक डाटा नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि पिछले एक साल में 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। यूक्रेन के तीस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं, तो वहीं मृत सैनिकों की संख्या एक लाख के ऊपर है। इसके अलावा माना जा रहा है कि दो लाख से ज्यादा रूसी सैनिक मारे गए हैं और हजारों बंदी बना लिए गए हैं।
रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते 44 विदेशी नागरिकों की भी मौत हो चुकी है। एक भारतीय छात्र ने भी अपनी जान गंवा दी थी।
इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा ने ट्वीट कर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, युद्ध में किसी की जीत नहीं होती। यह हम अपनी आंखों के सामने होता देख रहे हैं। एक साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध ने दोनों देशों को बर्बाद कर दिया और पूरी दुनिया पर इसका प्रतिकूल प्रभाव डाला। युद्ध के पैरोकारों और अपनी ताकत पर घमंड करने वालों को इससे सबक लेना चाहिए।
वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश शर्मा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
युद्ध में किसी की जीत नहीं होती। यह हम अपनी आँखों के सामने होता देख रहे हैं। एक साल से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध ने दोनों देशों को बर्बाद कर दिया और पूरी दुनिया पर इसका प्रतिकूल प्रभाव डाला। युद्ध के पैरोकारों और अपनी ताक़त पर घमंड करने वालों को इससे सबक़ लेना चाहिए।
— Akhilesh Sharma (@akhileshsharma1) February 24, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर अखिलेश शर्मा यूक्रेन रूस रूस-यूक्रेन युद्ध पत्रकार अखिलेश शर्मा