होम / सोशल मीडिया / राहुल गांधी के इस बयान पर बोलीं बरखा दत्त : क्या उन्हें सैन्य ऑपरेशन की समझ है?
राहुल गांधी के इस बयान पर बोलीं बरखा दत्त : क्या उन्हें सैन्य ऑपरेशन की समझ है?
राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर को घेरते हुए पूछा कि, मैं दोबारा पूछूंगा कि पाकिस्तान को हमले का पता होने की वजह से हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए?
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
पहलगाम हमले के बाद हुए ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति जारी है। इस बीच इस पूरे ऑपेरशन को लेकर राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश मंत्री एस जयशंकर को घेरते हुए पूछा कि, मैं दोबारा पूछूंगा कि पाकिस्तान को हमले का पता होने की वजह से हमने कितने एयरक्राफ्ट खो दिए? यह सिर्फ चूक नहीं थी। यह अपराध था और देश को सच्चाई जानने का हक है।
उनकी इस पोस्ट पर वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त ने हैरानी जताई है। उन्होंने एक्स हैंडल से एक पोस्ट कर लिखा, यह अविश्वसनीय है कि कांग्रेस अपने विचित्र आरोप को दोहरा रही है कि विदेश मंत्री जयशंकर ने पाकिस्तान को युद्ध की योजनाएँ दे दीं। क्या वे यह भी समझते हैं कि सैन्य ऑपरेशन कैसे काम करते हैं?
इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन युद्धकाल में बुनियादी परिपक्वता और एकता की आवश्यकता होती है। बहुत चौंकाने वाला बयान है। आपको बता दें, इससे पहले भी राहुल गांधी ने कहा था कि हमला करने से पहले पाकिस्तान को बताना एक अपराध है। विदेश मंत्री ने सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार किया है। इसकी मंजूरी किसने दी? हमने कितने एयरक्राफ्ट खोए?
It is UNBELIEVABLE that congress is doubling down on its bizarre allegation that FM @DrSJaishankar gave away war plans. Do they even understand how military ops work ? This has NOTHING to do with politics, but in wartime basic maturity & unity is called for. Pretty shocking
— barkha dutt (@BDUTT) May 19, 2025
टैग्स