होम / सोशल मीडिया / AI एंकर के आने से किसी की भी नौकरी नहीं जाने वाली है: सुप्रिय प्रसाद

AI एंकर के आने से किसी की भी नौकरी नहीं जाने वाली है: सुप्रिय प्रसाद

'एक्सचेंज4मीडिया' की ओर से आयोजित 'न्यूजनेक्स्ट समिट' 2024 में 'आजतक', 'इंडिया टुडे' और 'गुड न्यूज टुडे' के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने मीडिया में आ रहे बदलावों पर अपनी बात रखी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड्स (enba) का 16वां संस्करण शनिवार, 30 मार्च को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित 'द इंपीरियल' होटल में आयोजित किया गया। पुरस्कार समारोह में देश की न्यूज मीडिया ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ लोगों को सम्मानित किया गया। वहीं इससे पहले 'न्यूज़ नेक्स्ट समिट' का भी आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया जगत की प्रसिद्द हस्तियों ने अपने विचार प्रकट किए।

इस दौरान समाचार4मीडिया के संपादक पंकज शर्मा से बातचीत में 'आजतक', 'इंडिया टुडे' और 'गुड न्यूज टुडे' के न्यूज डायरेक्टर सुप्रिय प्रसाद ने मीडिया में आ रहे बदलावों समेत कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उनका कहना था कि जैसे-जैसे समाज में बदलाव आता है, ठीक उसी प्रकार से मीडिया में भी बदलाव आ रहा है और इसका स्वागत करना चाहिए।

तकनीक के प्रयोग पर भी सुप्रिय प्रसाद मुखर होकर बोले और तकनीक का पक्ष लेते हुए नज़र आये। जब उनसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एंकर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एआई एंकर सिर्फ एक तय सीमा तक काम करने के लिए आपके साथ है। सुप्रिय प्रसाद का कहना था, 'जो लोग यह सोच रहे हैं कि एआई एंकर के आने से लोगों की नौकरी चली जाएगी वो भविष्य में गलत साबित होंगे।' 

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया में एआई एंकर के आने से किसी भी एंकर की नौकरी पर कोई खतरा नहीं आएगा। वहीं टीआरपी को लेकर जब सुप्रिय प्रसाद से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि कोई भी संपादक यह नहीं बता सकता कि किस घटना की कवरेज पर उसे अच्छी टीआरपी प्राप्त होगी। सुप्रिय प्रसाद ने कहा कि उनका लक्ष्य अपने दर्शक को अच्छी न्यूज़ और उसका अच्छा विश्लेषण दिखाना है, न कि किसी टीआरपी की दौड़ में शामिल होना।

आप इस बातचीत का पूरा वीडियो यहां देख सकते हैं।


टैग्स आजतक सुप्रिय प्रसाद पंकज शर्मा समाचार फॉर मीडिया न्यूज मीडिया ब्रॉडकास्टिंग इंड्रस्ट्री
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago