होम / सोशल मीडिया / बिहार में नीतीश की राजनीति जल्द होगी अस्त : समीर चौगांवकर
बिहार में नीतीश की राजनीति जल्द होगी अस्त : समीर चौगांवकर
प्रशांत किशोर के दिए नारे “बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है” का सूर्यास्त हो चुका है, और बिहार में नीतीश की राजनीति का भी अस्त और पस्त्त होने का समय आ गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 8 months ago
बिहार में विपक्ष की राजद और कांग्रेस समेत कई पार्टियों के महागठबंधन ने अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं वक्फ बोर्ड संशोधन बिल के दायरे में राजद मुस्लिम मतों को महागठबंधन के पक्ष में करने की कवायद में जुटा है। लालू प्रसाद यादव भी इसी फिराक में हैं कि जदयू के नाराज नेताओं को जल्द से जल्द अपने पाले में कर लिया जाए।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर का कहना है कि बिहार में नीतीश की राजनीति अस्त और पस्त होने वाली है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 125 दिनों का समय है। सरकार किसकी बनेगी, इसको लेकर कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी, लेकिन बिहार की राजनीति में एक बात एकदम साफ़ है, और वह यह है की नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। स्क्रिप्ट तैयार है।
बीजेपी और जदयू की सरकार बनने पर भी किसी नए चेहरे की ताजपोशी होगी यह लगभग तय है। बिहार में बीजेपी की कोशिश 95 सीट जीतने की है। साल 2010 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 102 सीटों पर लड़कर 91 सीटें जीती थी। बिहार की राजनीति बता रही है की बीजेपी और आरजेडी में से कोई सबसे बड़ा दल बनेगा। असली लड़ाई बीजेपी और राष्ट्रीय जनता दल में ही है। नीतीश 2020 की तरह तीसरे नंबर पर होंगे।
बीजेपी की पूरी कोशिश होगी की चिराग पासवान, जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाह को लेकर साधारण बहुमत का आंकड़ा जुटा लिया जाए, जिससे नीतीश ख़ुद दावेदारी छोड़ दे। इस बार बीजेपी कोई त्याग नहीं करेगी। मुख्यमंत्री अपना बनाएगी। नीतीश के तेजस्वी के साथ जाने की सब संभावना भी मोदी और शाह खत्म कर देंगे।
20 साल बाद बिहार को नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। महागठबंधन को बहुमत मिलने पर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और एनडीए को बहुमत मिलने पर कोई नया चेहरा बिहार की गद्दी संभालेगा। प्रशांत किशोर के दिए नारे “बिहार में बहार है, नीतीशे कुमार है” का सूर्यास्त हो चुका है, और बिहार में नीतीश की राजनीति का भी अस्त और पस्त्त होने का समय आ गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 125 दिनों का समय है.सरकार किसकी बनेगी, इसको लेकर कुछ कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी, लेकिन बिहार की राजनीति में एक बात एकदम साफ़ है, और वह यह है की नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे. स्क्रिप्ट तैयार है.बीजेपी और जदयू की सरकार बनने पर भी…
— sameer chougaonkar (@semeerc) June 17, 2025
टैग्स