होम / सोशल मीडिया / सीएम नीतीश कुमार रेवड़ी कल्चर के भीष्म पितामह: समीर चौगांवकर
सीएम नीतीश कुमार रेवड़ी कल्चर के भीष्म पितामह: समीर चौगांवकर
इसका कुल अंकगणित यह है कि 45813 करोड साल भर में केवल कर्ज और सूद में ही चले जाएगे। जब तक 'नोट दो और वोट लो' की राजनीति है, यह हालात राज्यों के होना ही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधासभा चुनाव से पहले बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार हर विकास मित्र को टैबलेट खरीदने के लिए 25,000 रुपये की एकमुश्त मदद देगी, जिससे उनका काम और आसान हो जाएगा। इसके अलावा, अब विकास मित्रों को हर महीने मिलने वाला भत्ता भी बढ़ा दिया गया है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, राजनीति में रेवड़ी कल्चर का जनक भले ही अरविंद केजरीवाल को माना जाता हो, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेवड़ी कल्चर के भीष्म पितामह बनने जा रहे है। रोज़ एक घोषणा कर रहे है।
अब तक 35 से ज़्यादा घोषणा कर चुके है। उधार लेकर घी पीना और राज्य को कर्ज में डूबाना नीतीश का प्रिय शग़ल बन गया है। नोट दिखाकर बस वोट मिलने चाहिए भले ही राज्य कर्ज में दम तोड़ दें। नीतीश सरकार ने पिछले दिनों ही 16 हजार करोड़ कर्ज रिजर्व बैक से लिया है।
राज्य की यह मांग पिछले साल से चार हजार करोड़ ज्यादा है। 2024 के जुलाई सिंतंबर में बिहार ने 12 हजार करोड़ रूपये लोन के तौर पर लिए थे। चुनाव से पहले लोक लुभावन योजनाओं के लिए राज्य सरकार को अतिरिक्त पैसो की जरूरत है। 2024-25 तक बिहार सरकार 3 लाख 62 हजार 36 करोड का लोन ले चुकी है।
2025-26 के बीच लगभग 44 हजार करोड लेने की योजना है। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक बिहार सरकार पर कर्ज 4 लाख 06 हजार 470 करोड का है। बिहार सरकार को हर दिन 63 करोड रूपये सूद के रूप में चुकाने पडेगे।
इसी तरह कर्ज के मूलधन का 22820 करोड रूपये भी इस वित्तीय वर्ष में बिहार सरकार को चुकाना है। इसका कुल अंकगणित यह है कि 45813 करोड साल भर में केवल कर्ज और सूद में ही चले जाएगे। जब तक 'नोट दो और वोट लो' की राजनीति है, यह हालात राज्यों के होना ही है।
राजनीति में रेवड़ी कल्चर का जनक भले ही अरविंद केजरीवाल को माना जाता हो, लेकिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रेवड़ी कल्चर के भीष्म पितामह बनने जा रहे है। रोज़ एक घोषणा कर रहे है। अब तक 35 से ज़्यादा घोषणा कर चुके है।
— sameer chougaonkar (@semeerc) September 20, 2025
उधार लेकर घी पीना और राज्य को कर्ज में डूबाना नीतीश का प्रिय…
टैग्स