होम / सोशल मीडिया / सात दिनों की हिरासत में न्यूजक्लिक के प्रबीर पुरकायस्थ, अशोक श्रीवास्तव ने उठाई ये मांग
सात दिनों की हिरासत में न्यूजक्लिक के प्रबीर पुरकायस्थ, अशोक श्रीवास्तव ने उठाई ये मांग
पुलिस की स्पेशल सेल ने विदेशी फंडिंग की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के कार्यालय को भी सील कर दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
डिजिटल न्यूज वेबसाइट न्यूजक्लिक के फंडिंग केस के मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को इसके संस्थापक प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। इसके बाद बुधवार को दोनों को दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की स्पेशल सेल ने मंगलवार को विदेशी फंडिंग की जांच के सिलसिले में छापेमारी के बाद समाचार पोर्टल न्यूजक्लिक के कार्यालय को भी सील कर दिया। इस खबर के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने एक मांग उठाई है।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी बात कही। उन्होंने लिखा, यह सच है कि पिछले कुछ दशकों में देश के कुछ पत्रकारों ने अकूत संपत्ति जुटाई है, फार्म हाउस, महंगी गाड़ियां और कुछ की संपत्ति विदेशों में भी है। क्यों न देश के सभी बड़े नामचीन पत्रकारों की आय और संपत्ति की जांच हो, ताकि पत्रकारिता के नाम पर दलाली कर रहे लोग एक्सपोज हों।
जांच एजेंसियां इस जांच की शुरुआत मेरे बैंक खातों और संपति से करें तो मैं इसका सहर्ष स्वागत करूंगा। इससे पहले अपनी एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा, मै पत्रकारों के दमन के खिलाफ हूं, पत्रकारों के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाई का विरोधी हूं। पर कुछ पत्रकारों पर देश के दुश्मन चीन से पैसा लेकर काम करने का आरोप है जिसकी पुष्टि विदेशी अखबार भी कर रहे हैं इसलिए जांच जरूरी है। ऐसे लोगों की असलियत देश के सामने आनी चाहिए।
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 37 पुरुष संदिग्धों और 9 महिला संदिग्धों से उनके आवास पर पूछताछ की गई। साथ ही डिजिटल उपकरणों और दस्तावेजों की जांच के लिए जब्त/एकत्रित किया गया।
मै पत्रकारों के दमन के खिलाफ हूं, पत्रकारों के खिलाफ पुलिसिया कार्यवाई का विरोधी हूं।
— Ashok Shrivastav (@AshokShrivasta6) October 3, 2023
पर कुछ पत्रकारों पर देश के दुश्मन चीन से पैसा लेकर काम करने का आरोप है जिसकी पुष्टि विदेशी अखबार भी कर रहे हैं। इसलिए जांच जरूरी है। ऐसे लोगों की असलियत देश के सामने आनी चाहिए।#journalists
टैग्स