होम / सोशल मीडिया / मनोज मुंतशिर पर आई नई मुसीबत, दीपक चौरसिया बोले- माफी मांग लो

मनोज मुंतशिर पर आई नई मुसीबत, दीपक चौरसिया बोले- माफी मांग लो

फिल्म 'आदिपुरुष' ने जिस तरह से भारतीय लोकजन की आस्था से खिलवाड़ किया है, उसके नतीजे अब साफ देखने को मिलने लगे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

प्रभास और सैफ अली खान जैसे सितारों से सजी फिल्म 'आदिपुरुष' को इस देश की जनता ने नकार दिया है। 600 करोड़ की लागत से बनी फिल्म हिंदी भाषा में 120 करोड़ रुपए की कमाई के लिए भी तरस रही है। शुरू के 3 दिन एडवांस बुकिंग के चलते फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन उसके बाद फिल्म ने दम तोड़ दिया।

इस फिल्म में पौराणिक पात्रों का जिस तरह से चित्रण किया गया, वो देश की जनता को नागवारा गुजरा। वहीं आधुनिक संवाद के चलते भी फिल्म के लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर की अच्छी खिंचाई की गई। अब खबर आ रही है कि उनके इस फिल्म के घटिया संवाद का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने एक ट्वीट में जानकारी दी है कि मनोज मुंतशिर को कई बड़े प्रोजेक्ट से हाथ धोना पड़ सकता है। दीपक चौरसिया ने ट्वीट कर लिखा, आदिपुरुष फिल्म ने जिस तरह से भारतीय लोकजन की आस्था से खिलवाड़ किया है उसके नतीजे अब साफ देखने को मिलने लगे हैं।

मनोज मुंतशिर को कई बड़े प्रोजेक्ट से केंद्र और यूपी सरकार ने हटाने का काम शुरू कर दिया है। बॉलीवुड के कई खेमे भी उनसे कन्नी काटने लगे हैं। सही कहा गया है धन के लालच से पगलाना नहीं चाहिए। शुक्ला जी अभी भी समय है अपनी गलती की माफी मांग लेनी चाहिए और ऐसी सस्ती लोकप्रियता के प्रयासों से बचना चाहिये।

आपको बता दें कि इलाहबाद हाई कोर्ट ने राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को आपत्तिजनक डायलॉग्स और फिल्म मेकर को विवादित सीन्स के लिए नोटिस भेजा है। वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं- 

 


टैग्स फिल्म आदिपुरुष प्रभास आदिपुरुष संवाद आदिपुरुष के डायलॉग
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

8 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

8 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

8 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

4 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago