होम / सोशल मीडिया / OTTऔर TRP को लेकर जल्द गाइडलाइन्स जारी करेगी सरकार

OTTऔर TRP को लेकर जल्द गाइडलाइन्स जारी करेगी सरकार

केंद्र सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देश के बाद ओटोटी पर मनमाने कंटेंट पर जल्द ही लगाम लग सकेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

एक तरफ जहां ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के जरिए दर्शक भरपूर मनोरंजन का लुत्फ उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार कई सारी शिकायतों के मद्देनजर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और उसके कंटेंट पर लगाम लगाने की तैयारी में है और इसे लेकर वह अब एक्शन मोड में नजर आ रही है।

केंद्र सरकार की तरफ से जारी दिशानिर्देश के बाद ओटोटी पर मनमाने कंटेंट पर जल्द ही लगाम लग सकेगी। लोकसभा में टीआरपी में छेड़छाड़ और ओटीटी कंटेन्ट के रेगुलेशन को लेकर सवाल के जवाब में सूचना-प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाएगी। जावड़ेकर ने कहा कि टीआरपी में छेड़छाड़ और ओटीटी कंटेंट रेगुलेशन को लेकर जल्द ही दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे।

जावड़ेकर ने कहा कि ‘इंटरनेट एंड मोबाइल एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ ने OTT कंटेंट पर सेल्फ रेगुलेशन मेकेनिज्म बनाने को लेकर मंत्रालय को आश्वासन दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय ने शिकायतों के बाद ओटीटी प्लेटफार्मों और आईएएमएआई के साथ कई विचार-विमर्श किया।

टीआरपी में गड़बड़ी के बारे में, जावड़ेकर ने कहा कि बीएआरसी (BARC) अनुशासन परिषद ने कहा कि इसने पैनल की पवित्रता बनाए रखने के लिए कार्रवाई की। साथ ही उन सैंपल के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज की। मंत्रालय ने एक कमेटी को नियुक्त किया था जिसने टीआरपी से जुड़ी और अन्य एजेंसियों के बीच रेटिंग एजेंसियों और लेखा ऑडिट की कंपोजिशन में बदलाव को लेकर सिफारिशें की थीं। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार प्राइवेट चैनलों के लिए नए अपलिंकिंग और डाउनलिंकिंग दिशानिर्देशों को जल्द ही अधिसूचित करेगी।

जावड़ेकर ने कहा कि प्रसार भारती से इस बारे में जानकारी मिली है कि प्राइवेट ब्रॉडकास्टर्स के कुछ चैनलों को डीडी फ्री डिश सब्रस्क्राइबर्स के सेटअप बॉक्स पर डाउनलिंक नहीं हो रहा है। यह स्थिति सिगन्ल के को-लोकेशन और फ्री-टू-एयर टीवी चैनल के संकेतों के एन्क्रिप्शन के लिए अनिवार्य आवश्यकता के नॉन मैनडेटरी होने की वजह से हुई है।


टैग्स मीडिया चैनल टीआरपी प्रकाश जावड़ेकर ओटीटी रेटिंग नई गाइडलाइंस
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

13 hours ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

13 hours ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

13 hours ago

भारत की कंपनियों के बड़े होने पर नजर रखिए: हर्षवर्धन त्रिपाठी

यह निवेश केवल डेटा सेंटर के विस्तार तक सीमित नहीं होगा, बल्कि यह 5-गीगावाट, 250 बिलियन डॉलर के इंटीग्रेटेड एनर्जी-और-कंप्यूट इकोसिस्टम के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

1 day ago

सरकारी खजाने का दुरुपयोग राज्यों को कंगाल कर रहा: अखिलेश शर्मा

कई सरकारें करोड़ों रुपये विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर सब्सिडी देने में खर्च कर रही हैं, जबकि वे बजट घाटे का सामना कर रही हैं और धन की कमी की शिकायत कर रही हैं।

1 day ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

10 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

10 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

9 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

9 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

10 hours ago