होम / सोशल मीडिया / नवाज मोदी सिंघानिया ने रेमंड लिमिटेड के निदेशक पद से दिया इस्तीफा
नवाज मोदी सिंघानिया ने रेमंड लिमिटेड के निदेशक पद से दिया इस्तीफा
नवाज़ एक पेशेवर फिटनेस ट्रेनर हैं जो दक्षिण मुंबई में एक जिम का प्रबंधन करती हैं। उन्होंने हाल ही में 'पॉज़, रिवाइंड: नेचुरल एंटी-एजिंग टेक्निक्स' नाम से एक किताब लिखी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 11 months ago
रेमंड लिमिटेड कंपनी के बोर्ड में निदेशक पद से नवाज मोदी सिंघानिया के इस्तीफे की घोषणा की है। इस्तीफा 19 मार्च, 2025 से प्रभावी हुआ है। सिंघानिया ने अपने एग्जिट मेल में लिखा, व्यक्तिगत कारणों से, मैं तत्काल प्रभाव से रेमंड लिमिटेड के निदेशक के रूप में अपना इस्तीफा देती हूं।
मैं अपने कार्यकाल के दौरान यादगार सहयोग और मेरे पूरे कार्यकाल में मेरा समर्थन करने के लिए निदेशक मंडल की आभारी हूं। नवाज़ एक पेशेवर फिटनेस ट्रेनर हैं जो दक्षिण मुंबई में एक जिम का प्रबंधन करती हैं। उन्होंने हाल ही में 'पॉज़, रिवाइंड: नेचुरल एंटी-एजिंग टेक्निक्स' नाम से एक किताब लिखी है।
उनके इस्तीफे पर टिप्पणी करते हुए, रेमंड लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, गौतम सिंघानिया ने कहा, हम वर्षों से बोर्ड सदस्य के रूप में उनकी सेवाओं के लिए नवाज मोदी सिंघानिया को धन्यवाद देते हैं। बता दें, नवाज गौतम सिंघानिया की पूर्व पत्नी हैं। शादी के 32 साल बाद गौतम ने 2023 में एक्स पर सार्वजनिक रूप से अलग होने की घोषणा की थी। उनके पास रेमंड के 2,550 शेयर हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 36 लाख आंकी गई है।
टैग्स