होम / सोशल मीडिया / काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़े टिकट शुल्क पर नवलकांत का कटाक्ष, गरीब अपनी औकात में रहें!
काशी विश्वनाथ मंदिर में बढ़े टिकट शुल्क पर नवलकांत का कटाक्ष, गरीब अपनी औकात में रहें!
एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के लिए 700, पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 2100 रुपये, संन्यासी भोग के लिए 4500 रुपये शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
इस बार सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर आने वाले भक्तों को विभिन्न आरती, सुगम दर्शन, अभिषेक और शृंगार के लिए ज्यादा शुल्क देना होगा। सावन के सोमवार को लेकर मंगला आरती के टिकट चार गुना महंगे कर दिए गए हैं। 500 रुपए में मिलने वाली मंगला आरती के टिकट का शुल्क दो हजार कर दिया गया है।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, इंसानों ने भगवान की ताकत और बढ़ाई। 500 में मिलने वाला दर्शन अब 700 का हुआ। उत्तर से लेकर दक्षिण के मंदिरों तक इतना पैसा आता है कि मंदिर की व्यवस्था आसानी से चल सके। जिम्मेदार ऐसी फीस बस इसलिए लगाते हैं कि गरीब अपनी औकात में रहें, अमीर चैन से दर्शन कर सकें। कड़वा लगा हो तो माफ करें।
आपको बता दें कि एक शास्त्री से रुद्राभिषेक कराने के लिए 700, पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 2100 रुपए, संन्यासी भोग के लिए 4500 रुपए शुल्क निर्धारित किए गए हैं।
वहीं सावन के सोमवार पर सुगम दर्शन के लिए 750 रुपए, मंगला आरती के लिए 2000 रुपए, पांच शास्त्री से रुद्राभिषेक के लिए 3000 रुपए, संन्यासी भोग के लिए 7500 रुपए और श्रृंगार के लिए 20 हजार रुपए शुल्क देने होंगे।
वरिष्ठ पत्रकार नवलकांत के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
इंसानों ने भगवान की ताकत और बढ़ाई। 500 में मिलनेवाला दर्शन अब 700 का हुआ। उत्तर से लेकर दक्षिण के मंदिरों तक इतना पैसा आता है कि मंदिर की व्यवस्था आसानी से चल सके। जिम्मेदार ऐसी फीस बस इसलिए लगाते हैं कि गरीब अपनी औकात में रहें, अमीर चैन से दर्शन कर सकें। कड़वा लगा हो तो माफ करें https://t.co/VDtcSFq5WF
— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) June 24, 2023
टैग्स