होम / सोशल मीडिया / ANI के ब्यूरो चीफ कर बैठे ऐसा ट्वीट, ‘फजीहत’ के बाद मांगनी पड़ी माफी
ANI के ब्यूरो चीफ कर बैठे ऐसा ट्वीट, ‘फजीहत’ के बाद मांगनी पड़ी माफी
न्यूज एजेंसी ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) के ब्यूरो चीफ नवीन कपूर एक खबर को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
न्यूज एजेंसी ‘एशियन न्यूज इंटरनेशनल’ (ANI) के नेशनल ब्यूरो चीफ नवीन कपूर एक खबर को लेकर आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। दरअसल, उन्होंने एक ट्वीट में अफगान राजनेता डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला के गिरफ्तार होने और उन्हें अज्ञात जगह पर लेकर जाने की बात कही थी। उनके इस ट्वीट के बारे में जब चर्चा होने लगी तो खुद डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने ट्वीट कर इस खबर को भ्रामक बता दिया। डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके बारे में चलाई जा रही यह न्यूज पूरी तरह से आधारहीन है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा कि पत्रकारिता में फैक्ट्स को चेक कर लेना चाहिए। मैं इन खबरों का खंडन करता हूं। डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला के इस ट्वीट के बाद आलोचक नवीन कपूर की आलोचना करने लगे।
A false and baseless report circulated by @IamNaveenKapoor, and then it was delated on Taliban arresting me and transporting me to an unknown location. I reject it as baseless and false. I call on jourinalist to act professionally and check the facts before publishing it. pic.twitter.com/bs7niiZIi2
— Dr. Abdullah Abdullah (@DrabdullahCE) September 10, 2021
हालांकि नवीन कपूर ने भी एक ट्वीट कर माफी मांग ली है। नवीन कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मुझे यह न्यूज एक विश्वसनीय सूत्र से ही मिली, लेकिन शायद उसने मुझे बहका दिया। जैसे ही मुझे मेरी गलती के बारे में पता चला मैंने उसे हटा दिया है। मुझे खुशी है कि आप स्वस्थ हैं।
Apologies for the tweet. The information I received seemed from a credible source. But apparently he was misled too, in the fog of disinformation coming out of Afghanistan. As soon as I realised that something is wrong , I deleted within minutes, Glad you are safe @DrabdullahCE https://t.co/8dfDTvoXx3
— Naveen Kapoor (@IamNaveenKapoor) September 11, 2021
आपको बता दें कि अब पूरे अफगानिस्तान पर तालिबान का कब्जा है और ऐसे में आए दिन किसी न किसी की हत्या की न्यूज़ आती रहती है लेकिन समाचार4 मीडिया का मानना है कि खबर जब तक पुख्ता नहीं हो, उसे पब्लिश नहीं करना चाहिए।
टैग्स फेक न्यूज एएनआई एशियन न्यूज इंटरनेशनल नवीन कपूर डॉ. अब्दुल्ला अब्दुल्ला