होम / सोशल मीडिया / मेरे देश और धर्म को घटिया भाषा की जरूरत नहीं: ऋचा अनिरुद्ध
मेरे देश और धर्म को घटिया भाषा की जरूरत नहीं: ऋचा अनिरुद्ध
ऐसी देशभक्ति किसी काम की नहीं। ऊपर से गाली देने के बाद विक्टिम कार्ड भी खेलो। सब पब्लिसिटी स्टंट हैं। क्या इनके माता पिता को इनकी हरकतें पता नहीं चलती होंगी?
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
खुद को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कहने वाली शर्मिष्ठा के एक वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। दरअसल, शर्मिष्ठा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। शर्मिष्ठा ने वीडियो में पाकिस्तान के खिलाफ और बॉलीवुड के लिए गुस्सा दिखाया था लेकिन उस वीडियो में उन्होंने बेहद अपमानजनक शब्दों का भी प्रयोग किया।
वीडियो के वायरल होते ही शर्मिष्ठा को धमकियां मिलने लगी। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने भी इस मामले पर अपनी राय दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, नया बेहद ख़तरनाक ट्रेंड। देशभक्ति का वीडियो बनाने के नाम पर गंदी गंदी गालियों भरा वीडियो बनाओ। न आपके देश को न आपके धर्म को।
आपकी घटिया भाषा की ज़रूरत किसी को नहीं है। ऐसी देशभक्ति किसी काम की नहीं। ऊपर से गाली देने के बाद विक्टिम कार्ड भी खेलो। सब पब्लिसिटी स्टंट हैं। क्या इनके माता पिता को इनकी हरकतें पता नहीं चलती होंगी? सरकार को पता होना चाहिए और हमें इन्हें बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
हालांकि, शर्मिष्ठा ने धमकियों के बीच बिना शर्त माफी माँगते हुए कहा कि उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का कोई इरादा नहीं था। उन्होंने कहा, मैं बिना शर्त माफी माँगती हूँ। मैंने जो कुछ भी लिखा, वह मेरी निजी भावनाएँ थीं और मैंने कभी जानबूझकर किसी को ठेस नहीं पहुँचाना चाहा।
नया बेहद ख़तरनाक ट्रेंड- देशभक्ति का वीडियो बनाने के नाम पर गंदी गंदी गालियों भरा वीडियो बनाओ..न आपके देश को न आपके धर्म को..
— richa anirudh (@richaanirudh) May 15, 2025
आपकी घटिया भाषा की ज़रूरत किसी को नहीं है? गाली भरे वीडियो बनाने वाले content creators पर रोक लगनी चाहिए..ऐसी देशभक्ति किसी काम की नहीं..ऊपर से गाली देने…
टैग्स