होम / सोशल मीडिया / कांग्रेस में चल रही उठापटक पर मिलिंद खांडेकर का सवाल-गहलोत को ‘रेस’ से बाहर कौन कर रहा है?

कांग्रेस में चल रही उठापटक पर मिलिंद खांडेकर का सवाल-गहलोत को ‘रेस’ से बाहर कौन कर रहा है?

पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले सीएम अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

कांग्रेस पार्टी आगामी अध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजस्थान में सीएम बदलना चाहती थी लेकिन पार्टी की इन कोशिशों को करारा धक्का लगा है। दरअसल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले सीएम अशोक गहलोत का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था। 

इसी कारण पार्टी ने राज्य में सीएम बदलने के लिए विधायक दल की बैठक का भी एलान किया लेकिन एक हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच सीएम गहलोत का समर्थन कर रहे 90 से अधिक विधायकों के इस्तीफे हो गए। 

पार्टी आलाकमान ने इस पुरे घटनाक्रम को बेहद गंभीरता से लिया है और अब ये माना जा रहा है कि अशोक गहलोत अब शायद ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बन पाएंगे। 

इस पुरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार और ‘तक चैनल्स‘ (इंडिया टुडे ग्रुप) के मैनेजिंग एडिटर मिलिंद खांडेकर ने एक ट्वीट कर बड़ा सवाल खड़ा किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ' वैसे गहलोत ने ख़ुद कहा था कि राहुल गांधी नहीं माने तो वो ख़ुद कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे. जयराम रमेश ने कहा कि कोई भी चुनाव लड़ सकता है फिर गहलोत को रेस से बाहर कौन कर रहा है या ये कोई और तय कर रहा है कि कौन कौन लड़ेगा?'

मिलिंद खांडेकर के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते है।

 

 

 


टैग्स मीडिया मिलिंद खांडेकर ट्वीट मीडिया न्यूज़ मीडिया की खबर राजस्थान राजनीतिक संकट सोशल मीडिया न्यूज़ पत्रकार मिलिंद खांडेकर
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

16 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

17 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

17 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

17 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago