होम / सोशल मीडिया / 'आप की अदालत' में बोले मनोज बाजपेयी, बाल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए है 'बंदा'

'आप की अदालत' में बोले मनोज बाजपेयी, बाल सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए है 'बंदा'

अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए बाजपेयी ने कहा, ‘बंदा मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।’

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

अपने बेहतरीन अभिनय कौशल के लिए प्रसिद्ध, पुरस्कार विजेता अभिनेता मनोज बाजपेयी ने दर्शकों के दिल-ओ-दिमाग पर एक स्थायी छाप छोड़ी है। बोल्ड भूमिकाओं और अपने विचारों के लिए प्रशंसित अभिनेता इस बार ‘आप की अदालत’ के एक विशेष एपिसोड में अपने मन की बात कहने के लिए तैयार हैं।

सुर्खियां बटोरने वाले शो ‘आप की अदालत’ में अपनी पहली उपस्थिति के साथ मनोज बाजपेयी 20 मई, शनिवार को रात 10 बजे इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के साथ खुलकर बातचीत करेंगे। स्वघोषित संत आसाराम बापू पर आधारित अपने आगामी कोर्ट रूम ड्रामा से लेकर फिल्म जगत में पक्षपात के मुद्दे तक, अभिनेता विभिन्न मुद्दों पर बात करेंगे।

अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए बाजपेयी ने कहा कि 'बंदा' मेरे करियर की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है। यह बच्चों की सुरक्षा के बारे में है तथा माता-पिता और समाज को एक संदेश देता है कि उन्हें बाहर की खतरनाक दुनिया से कैसे बचाया जाए। यह फिल्म आसाराम बापू को बदनाम करने के लिए नहीं बनाई गई है।

उन्होंने दिल्ली में अपने संघर्ष के दिनों की यादों को भी साझा किया जब वह और शाहरुख खान एक साथ थिएटर कर रहे थे। पहली बार डिस्को जाने की घटना को याद करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि कैसे शाहरुख खान और उनके दोस्तों ने लॉबी में एक आदमी से जूते की एक जोड़ी उधार ली ताकि वह डिस्को में प्रवेश कर सके।

मनोज बाजपेयी ने फिल्म उद्योग में अपने शुरुआती दिनों के बारे में भी खुलासा किया और रजत शर्मा के साथ बातचीत में बताया कि कैसे उन्हें पहला अवसर (ब्रेक) मिला। दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को ‘अभिनय का देवता’ बताते हुए उन्होंने कहा कि, उनकी फिल्में देखकर मैंने बहुत कुछ सीखा है।

रजत शर्मा का सुर्खियां बटोरने वाला कार्यक्रम ‘आप की अदालत’ दो दशकों से अधिक की विरासत के साथ सबसे लंबे समय तक चलने वाला टीवी शो है। 1993 में इसकी शुरुआत के बाद से इस कार्यक्रम में राजनेताओं, फिल्मी सितारों, एथलीटों और गुरुओं सहित 1000 से अधिक हस्तियों को शामिल किया गया है। यह शो इंडिया टीवी पर हर शनिवार को रात 10 बजे प्रसारित किया जाता है तथा रविवार को सुबह 10 बजे और रात 10 बजे दोहराया जाता है।

 


टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर रजत शर्मा आप की अदालत मनोज बाजपेयी सिनेमा लेटेस्ट न्यूज ट्विटर न्यूज़ सिनेमा की खबर
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

7 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

7 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

7 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

8 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

19 hours ago