होम / सोशल मीडिया / मनोहर लाल खट्टर अब पूर्व मुख्यमंत्री, प्रणव सिरोही ने व्यंग्य में कही ये बात
मनोहर लाल खट्टर अब पूर्व मुख्यमंत्री, प्रणव सिरोही ने व्यंग्य में कही ये बात
शपथ और पद ग्रहण के तुरंत बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल में विधानसभा सत्र बुलाने पर मोहर लग सकती है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
नायब सिंह सैनी के रूप में हरियाणा को अपना नया सीएम मिल चुका है। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक के बाद मनोहर लाल ने पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था। शपथ और पद ग्रहण के तुरंत बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई। सीएम की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल में विधानसभा सत्र बुलाने पर मोहर लग सकती है।
विधानसभा में सरकार बहुमत साबित करेगी। इस पूरे मसले पर पत्रकार प्रणव सिरोही ने व्यंगात्मक लहजे में अपनी बात कही।
उन्होंने अपने 'एक्स' हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी मनोहर लाल से जुड़ी अतीत की स्मृतियों को लेकर भावुक हो रहे थे। कह रहे थे कि संघर्ष के दिनों में दोनों एक मोटरसाइकिल पर घूमा करते थे, जिसे मनोहर लाल चलाया करते थे। किसे पता था कि एक दिन बाद मोदी जी उन्हें हरियाणा की 'ड्राइविंग सीट' से हटा देंगे। 'तारीफों के पुल' भी अक्सर काफी कुछ कह जाते हैं।
बता दे, नायब सिंह सैनी ने सीएम का कार्यभार भी संभाल लिया है। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया। इस दौरान नायब सिंह सैनी ने पैर छूकर मनोहर लाल से आशीर्वाद लिया।
एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी मनोहर लाल से जुड़ी अतीत की स्मृतियों को लेकर भावुक हो रहे थे। कह रहे थे कि संघर्ष के दिनों में दोनों एक मोटरसाइकिल पर घूमा करते थे, जिसे मनोहर लाल चलाया करते थे। किसे पता था कि एक दिन बाद मोदी जी उन्हें हरियाणा की 'ड्राइविंग सीट' से हटा देंगे।…
— Pranav Sirohi (@pranavsirohi) March 12, 2024
टैग्स हरियाणा के नए सीएम नायाब सिंह सैनी हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी