होम / सोशल मीडिया / मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज: हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात
मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज: हर्षवर्धन त्रिपाठी ने कही ये बड़ी बात
आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं, पूरे विपक्ष के लिए मनीष सिसोदिया की जमानत खारिज होना बड़ा झटका है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है। शराब घोटाले में गिरफ्तार किए गए आम आदमी पार्टी के दूसरे सबसे बड़े नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका सर्वोच्च अदालत ने खारिज कर दी है। सुनवाई पूरी करने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस साल फरवरी के अंत में गिरफ्तार किया गया था। इस पूरे मामले में वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने लिखा, 'आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं, पूरे विपक्ष के लिए मनीष सिसोदिया की जमानत खारिज होना बड़ा झटका है। अब 6 महीने तक जमानत मुश्किल है, यह भी आज के निर्णय से स्पष्ट हो गया है। पैसे कहां से कहां गए, इसके बारे में भी पहली बार स्पष्टता आती दिख रही है। हालांकि,अभी पूरी तरह से सामने आना बाकी है। कुल मिलाकर ED, CBI का राजनीतिक दुरुपयोग मोदी-शाह कर रहे हैं, यह कहकर निकल जाना अब और मुश्किल होगा।'
आपको बता दें कि इससे पहले विशेष अदालत और हाई कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में दरवाजा खटखटाया। सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना और कई सावल भी किए।
आम आदमी पार्टी के लिए ही नहीं, पूरे विपक्ष के लिए मनीष सिसोदिया की जमानत खारिज होना बड़ा झटका है। अब 6 महीने तक जमानत मुश्किल है, यह भी आज के निर्णय से स्पष्ट हो गया है। पैसे कहां से कहां गए, इसके बारे में भी पहली बार स्पष्टता आती दिख रही है। हालांकि, अभी पूरी तरह से सामने आना…
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) October 30, 2023
टैग्स मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मनीष सिसोदिया जमानत मनीष सिसोदिया सुप्रीम कोर्ट मनीष सिसोदिया न्यूज