होम / सोशल मीडिया / ममता दीदी ने लालू यादव के छुए पैर, अजय कुमार ने जताई ये बड़ी आशंका
ममता दीदी ने लालू यादव के छुए पैर, अजय कुमार ने जताई ये बड़ी आशंका
इस दौरान उन्होंने लालू यादव के पैर छुए और कहा कि लालू यादव जी पूरी तरीके से स्वस्थ हैं और उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बिहार की राजधानी पटना में 23 जून को विपक्षी एकता को लेकर बड़ी बैठक होने जा रही है, जिसमें विपक्ष के तमाम बड़े दल शामिल होने वाले हैं और इसकी मेजबानी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों में है। इसी कड़ी में विपक्ष के कई नेता पटना पहुंचे। वहीं टीएमसी की प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी पटना पहुंची और लालू यादव से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने लालू यादव के पैर छुए और कहा कि लालू यादव जी पूरी तरीके से स्वस्थ हैं और उन्हें देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। हम सब लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे। इस पूरे मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह लाख टके का वीडियो है। लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी के बीच संबंधों का ऐसा तालमेल पहले कभी देखने को नहीं मिला। राबड़ी देवी, अभिषेक बनर्जी, तेजस्वी यादव के चेहरे भी देखने लायक हैं.
सवाल यह है कि विपक्षी एकता की इस गर्मजोशी में कहीं सीनियर लीडर अपने-अपने भविष्य को तो स्थापित नहीं कर रहे। तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर और अभिषेक बनर्जी बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर !अभी तो कई गुल खिलने बाकी हैं।
वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार के द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
लाख टके का Video है। @laluprasadrjd और @MamataOfficial के बीच संबंधों का ऐसा तालमेल पहले देखने को ख़ास मिला नहीं। रबड़ी देवी, @abhishekaitc @yadavtejashwi के चेहरे भी देखने लायक़ है। सवाल ये कि विपक्षी एकता की इस गर्मजोशी में कहीं दो senior leaders अपने अपने भविष्य को तो नहीं… https://t.co/9jXEgNtAvV
— Ajay Kumar (@AjayKumarJourno) June 22, 2023
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया नीतीश कुमार ममता बनर्जी लालू यादव अजय कुमार विपक्षी एकता