होम / सोशल मीडिया / ट्विटर में इस बड़े पद से महिमा कौल ने दिया इस्तीफा
ट्विटर में इस बड़े पद से महिमा कौल ने दिया इस्तीफा
महिमा ने वर्ष 2015 में ट्विटर को जॉइन किया था। वह इस साल मार्च के अंत तक इस पद पर नई नियुक्ति होने तक अपनी भूमिका निभाती रहेंगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ‘ट्विटर’ (Twitter) से एक बड़ी खबर निकलकर आई है। खबर यह है कि ‘ट्विटर’ इंडिया की हेड (Public Policy & Government Partnerships) महिमा कौल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफे का कारण निजी वजह बताया है।
बताया जाता है कि ट्विटर में वर्ष 2015 से कार्यरत कौल ने यहां जनवरी में ही अपना इस्तीफा दे दिया था, हालांकि इस पद पर नई नियुक्ति होने तक वह इस साल मार्च के अंत तक कंपनी में अपनी भूमिका निभाती रहेंगी।
इस बारे में ट्विटर की ग्लोबल पॉलिसी हेड मोनिक मेहे (Monique Meche) का कहना है, ‘यह ट्विटर में हम सभी के लिए एक नुकसान है, लेकिन अपनी इस भूमिका में पांच साल से अधिक समय के बाद हम महिमा के व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण लोगों और रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने की उनकी इच्छा का सम्मान करते हैं। महिमा मार्च के अंत तक अपनी भूमिका में बनी रहेंगी।’
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिमा के इस्तीफे का हाल की उन घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं है, जिसमें किसानों के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने ट्विर को कुछ लोगों के ट्वीट्स और यूजर अकाउंट ब्लॉक करने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार महिमा ने सरकार के इस आदेश से काफी पहले ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया था।
टैग्स ट्विटर इस्तीफा भारत सरकार घोषणा महिमा कौल पब्लिक पॉलिसी