होम / सोशल मीडिया / G20 के नेताओं की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि पर कुछ यूं बोले वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा
G20 के नेताओं की महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि पर कुछ यूं बोले वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा
गांधी जी के विचार की सार्वभौमिक स्वीकार्यता। महात्मा गांधी का नाम जाति, धर्म और राष्ट्र-राज्यों की सीमाओं से परे है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 के सदस्य राष्ट्रों के नेताओं के साथ रविवार को ऐतिहासिक राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि गांधी जी के शाश्वत आदर्श एक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी एवं समृद्ध वैश्विक भविष्य के सामूहिक दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते हैं।
प्रधानमंत्री ने 'एक्स' (ट्विटर) पर पोस्ट करके कहा, 'ऐतिहासिक राजघाट पर, जी20 परिवार ने शांति, सेवा, करुणा और अहिंसा के प्रतीक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। जैसे-जैसे विविध राष्ट्र एकजुट हो रहे हैं, गांधी जी के शाश्वत आदर्श एक सामंजस्यपूर्ण, समावेशी एवं समृद्ध वैश्विक भविष्य के हमारे सामूहिक दृष्टिकोण का मार्गदर्शन करते हैं।'
इस घटना पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने भी एक्स पर पोस्ट कर बड़ी बात कही। उन्होंने लिखा, यह महान दृश्य है। गांधी जी समाधि पर दुनिया सजदा कर रही है। एक साथ इतने राष्ट्रध्यक्ष। अमेरिका से लेकर इंग्लैंड। कनाडा से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक। यह गांधी जी के महानतम विचार और व्यक्तित्व का परिचायक है।
गांधी जी के विचार की सार्वभौमिक स्वीकार्यता। महात्मा गांधी का नाम जाति, धर्म और राष्ट्र-राज्यों की सीमाओं से परे है। आज, गांधी जी को दुनिया के हर कोने में अहिंसा और उनके सर्वोच्च मानवतावाद के प्रति अप्रतिम समर्पण के लिए याद किया जाता है। G20 के सफल आयोजन के जरिए भारत सरकार ने दुनिया भर को संदेश दिया है की गांधी जी के विचारों से ही सबकी उन्नति है।
यह महान दृश्य है। गांधी जी समाधि पर दुनिया सजदा कर रही है। एक साथ इतने राष्ट्रध्यक्ष। अमेरिका से लेकर इंग्लैंड। कनाडा से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक। यह गांधी जी के महानतम विचार और व्यक्तित्व का परिचायक है। गांधी जी के विचार की सार्वभौमिक स्वीकार्यता। महात्मा गांधी का नाम जाति, धर्म और… pic.twitter.com/HNLfsmMqDi
— Brajesh Misra (@brajeshlive) September 10, 2023
टैग्स ब्रजेश मिश्रा जी20 राष्ट्रों के नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि