होम / सोशल मीडिया / केजरीवाल के दुस्साहस ने कई संभावनाओं की हत्या कर दी: राणा यशवंत
केजरीवाल के दुस्साहस ने कई संभावनाओं की हत्या कर दी: राणा यशवंत
भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वह पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी। वहीं, आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटें ही हासिल हुईं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
दिल्ली विधानसभा चुनाव के अप्रत्याशित परिणामों में बीजेपी ने अपना विजयी परचम लहराया दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वह पिछले 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर थी। वहीं, आम आदमी पार्टी को सिर्फ 22 सीटें ही हासिल हुईं।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि आगे की राह इस पार्टी के लिए कठिन होगी। उन्होंने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, आम आदमी पार्टी की हार महज़ एक चुनावी हार नहीं है, बल्कि विकल्प की राजनीति के नाम पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ के कुत्सित प्रयास की भी हार है।
ईमानदारी-नेक नीयत का हवाला देकर बदलाव-बेहतरी के लिए भविष्य में किए जाने वाले किसी भी आंदोलन का गर्भ उच्छेदन भी है। देश को सब्जबाग दिखाकर आगे जाने और राजनीति की उसी सड़ांध को खींच लाने के बावजूद, स्वीकार नहीं करने के केजरीवाल के दुस्साहस ने आगे कई संभावनाओं की हत्या कर दी है।
अब लंबे समय तक लोग ऐसे किसी भी ‘केजरीवाल’ पर यकीन नहीं करेंगे। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी के अस्तित्व को लेकर चर्चा तेज है। जिस बुनियाद पर आम आदमी पार्टी खड़ी हुई और सरकार के ज़रिए गवर्नेंस का जो मॉडल तैयार किया गया, वही काठ की हांडी निकले।
व्यक्ति या परिवार आधारित दलों के बचे होने का कारण उनका अपना जातीय आधार रहा है। इसलिए वे हार कर, फिर जीतने का माद्दा रखते हैं। आम आदमी पार्टी के साथ ऐसा नहीं है। उसके पास सैलरी वाले एडवाइजर और कोई ना कोई काम पकड़े हुए वालंटियर हैं। डेरा डंडा उठाकर कभी भी निकल सकते हैं। सरकार नहीं तो उनको साधे रखना संभव नहीं। कार्यकर्ता वाला मामला तो है नहीं कि जूझता-लड़ता रहेगा। इसलिए आने वाले वक्त में बहुत संभव है कि आप कहें, एक थी आम आदमी पार्टी।
आम आदमी पार्टी की हार महज़ एक चुनावी हार नहीं है, बल्कि विकल्प की राजनीति के नाम पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ के कुत्सित प्रयास की भी हार है. ईमानदारी-नेक नीयत का हवाला देकर बदलाव-बेहतरी के लिए भविष्य में किए जाने वाले किसी भी आंदोलन का गर्भ उच्छेदन भी है.
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) February 9, 2025
देश को सब्जबाग दिखाकर…
टैग्स